रोजाना खाएं मुट्ठी भर अखरोट, मिलेंगे ये कमाल के फायदे
रोजाना खाएं मुट्ठी भर अखरोट, मिलेंगे ये कमाल के फायदे
अखरोट को ड्राई फ्रूट्स का राजा माना जाता है। इसका दिमाग जैसा आकार ही इस बात का संकेत है कि ये हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। रोजाना सिर्फ एक मुट्ठी अखरोट खाने से शरीर को कई चमत्कारी फायदे मिल सकते हैं। यहां जान लें इसके फायदे।
Published : Jun 10, 2026 05:03 pm IST, Updated : Jun 10, 2026 05:03 pm IST
1/5Image Source : magnific
अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं, तनाव को कम करते हैं और आपकी याददाश्त को बढ़ाने का काम करते हैं।
2/5Image Source : magnific
अखरोट बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है।
3/5Image Source : magnific
अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
4/5Image Source : magnific
अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों और दांतों को अंदर से मजबूती देने का काम करते हैं। यह बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है।
5/5Image Source : magnific
इसमें मौजूद विटामिन E और बायोटिन त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और समय से पहले आने वाली झुर्रियों को रोकते हैं।