वजन कम करने में अलसी है फायदेमंद, ऐसे करेंगे डाइट में शामिल तो पलक झपकते होगी शरीर की चर्बी होगी कम
वजन कम करने में अलसी है फायदेमंद, ऐसे करेंगे डाइट में शामिल तो पलक झपकते होगी शरीर की चर्बी होगी कम
मोटापे से परेशान लोग अपना बढ़ता वजन कम करने के लिए कई जतन करते हैं लेकिन बॉडी पर कोई ख़ास असर नहीं होता है। ऐसे में हम आपको बता दें आप एक्सरसाइज़ के साथ अपनी डाइट में अलसी का इस्तेमाल शुरू कर दें। अलसी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि प्रचुर मात्रा में पाए
Published : Dec 30, 2024 11:50 pm IST, Updated : Dec 31, 2024 12:00 am IST
1/5Image Source : social
मोटापे से परेशान लोग अपना बढ़ता वजन कम करने के लिए कई जतन करते हैं लेकिन बॉडी पर कोई ख़ास असर नहीं होता है। ऐसे में हम आपको बता दें आप एक्सरसाइज़ के साथ अपनी डाइट में अलसी का इस्तेमाल शुरू कर दें। अलसी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व आपको सेहतमंद रखने के साथ-साथ आपका वजन भी तेजी से कम करते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि अपना वजन कम करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कैसे करें।
2/5Image Source : social
अलसी के बीज को पानी में भिगोकर सेवन करने से आपको चमत्कारी फायदे मिलेंगे। यह पाचन और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद करते हैं और तेजी से आपक वजन कम करते हैं। यह पानी कैलोरी में बहुत कम होता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो शरीर को हाइड्रेड भी रखने का काम करता है।
3/5Image Source : social
रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच अलसी के बीज को भिगोकर रख दें। सुबह इसे अच्छी तरह उबालें और फिर छानकर एक बर्तन में निकाल लें। इसमें नींबू का रस निचोड़ें और शहद मिलाकर पिएं। साथ-साथ अलसी के बीज भी चबाएं। ऐसा करने से आपका वजन धीरे धीरे कम होने लगेगा।
4/5Image Source : social
सुबह एक गिलास पानी में एक चम्मच अलसी के बीज के पाउडर डालकर अच्छी तरह उबालें। अब इसे थोड़ा ठंडा कर लें और गुनगुना हो जाने पर शहद या गुड़ मिलाकर इसका सेवन करें।
5/5Image Source : social
अलसी का सेवन करने से सिर्फ मोटापा ही कम नहीं होता है बल्कि आपकी स्किन और बालों के लिए भी यह सीड्स काफी फायदेमंद है।