सर्दियों में अजवाइन का सेवन है अमृत समान, जानें लें कब और कैसे करें इस्तेमाल?
सर्दियों में अजवाइन का सेवन है अमृत समान, जानें लें कब और कैसे करें इस्तेमाल?
उत्तर भारत समेत दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में इस मौसम में अपने आप को सेहतमंद रखने के लिए आपको ऐसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए जो न केवल आपके शरीर को गर्म रखे बल्कि कई समस्याओं से भी छुटकारा दिलाए। आप इस मौसम में अजवाइन का सेवन करें। खाने में इस्तेमाल होने वाला यह मसाला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। चलिए जानत
Published : Jan 11, 2025 09:14 am IST, Updated : Jan 11, 2025 09:20 am IST
1/7Image Source : social
उत्तर भारत समेत दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में इस मौसम में अपने आप को सेहतमंद रखने के लिए आपको ऐसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए जो न केवल आपके शरीर को गर्म रखे बल्कि कई समस्याओं से भी छुटकारा दिलाए। आप इस मौसम में अजवाइन का सेवन करें। खाने में इस्तेमाल होने वाला यह मसाला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं यह किन परेशानियों में कारगर है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?
2/7Image Source : social
उल्टा-सीधा खाने पर खट्टी डकारें और पेट में गुड़गुड़ाहट जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में गैस और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए इस मसले का सेवन करें। इससे डकारें आना, पेट दर्द रोगों में लाभ होता है।
3/7Image Source : social
अजवाइन खांसी से राहत देने के साथ बलगम को साफ करने में भी मदद करती है जिससे सांस लेना आसान हो जाता है। यह ब्रोन्कियल नलियों को चौड़ा करने में भी मदद कर सकती है, जो अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए मददगार हो सकती है।
4/7Image Source : social
अजवाइन का पानी पाचन तंत्र को बेहतर करने में फायदेमंद है। एक गिलास गर्म पानी में भुना हुआ अजवाइन डालकर पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और गठिया के मरीजों को कब्ज से राहत दिलाने में भी कारगर है। इसके सेवन से अपच और बार-बार दस्त होने की बीमारी में लाभ होता है।
5/7Image Source : social
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा लेकिन अजवाइन का पानी वेट लॉस में फायदेमंद है। इसमें शून्य कैलोरी होती है जो वजन घटाने में लाभकारी है। यह वजन के साथ-साथ मधुमेह और हृदय रोगियों के लिए भी अच्छा है। स्वस्थ और फिट लोग भी अजवाइन का पानी पी सकते हैं क्योंकि यह समग्र पाचन के लिए अच्छा है।
6/7Image Source : social
सर्दी ज़ुकाम और कफ वाली खांसी हो या फिर बार-बार खांसी आती हो तो, अजवाइन में घी और शहद मिला लें। इसे दिन में 3 बार खाएं। इससे कफ वाली खांसी में लाभ होता है। साथ ही अजवाइन को पानी में पकाएं। जब पानी आधा हो जाए, तो इसे छानकर नमक मिला लें। इसे रात को सोते समय पिएं। इससे खांसी में लाभ मिलता है।
7/7Image Source : social
अजवाइन का सेवन आप सुबह और रात को सोने से पहले भी कर सकते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इस मौसम में सिका सेवन आपके शरीर को गर्म रखता है साथ ही मौसमी बीमारियों से भी बचाता है। आप इसे चाय , काढ़ा और खान में इस्तेमाल कर सकते हैं।