शुगर में कैसे खाना चाहिए पान का पत्ता, क्या हैं इसके फायदे
शुगर में कैसे खाना चाहिए पान का पत्ता, क्या हैं इसके फायदे
Paan In Sugar: पान का पत्ता खाने खाने से कई बीमारियां कम हो सकती है। पान में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शुगर के मरीज के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जानिए डायबिटीज में पान के पत्ते का कैसे इस्तेमाल करें?
Published : Jul 10, 2025 01:11 pm IST, Updated : Jul 10, 2025 01:11 pm IST
1/5Image Source : Social
पान को शुगर के मरीज के लिए फायदेमंद माना गया है। पान के पत्ते में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं जो मधुमेह की समस्या को दूर करने का काम करते हैं। ये हरा पत्ता खून में ग्लूकोज बढ़ने से रोकता है।
2/5Image Source : Freepik
खासतौर से टाइप 2 डायबिटीज के मरीज को पान का पत्ता जरूर खाना चाहिए। सुहब खाली पेट पान के पत्ते चबाने से दिनभर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
3/5Image Source : Freepik
सर्दियों और बारिश के मौसम में डायबिटीज के मरीज पान के पत्तों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर को मेंटेन रखते हैं।
4/5Image Source : Freepik
शुगर के अलावा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने, एंग्जाइटी और डिप्रेशन को दूर भगाने में भी पान के पत्ते अच्छा काम करते हैं। जिससे आपकी ओवरऑल हेल्थ में सुधार आता है।
5/5Image Source : Freepik
डायबिटीज के रोगियों को सुबह खाली पेट 1-2 पान के पत्ते चबाकर खाने चाहिए। वहीं कब्ज से परेशान लोगों को रातभर पान के पत्ते को पानी में भिगोकर छोड़ देना चाहिए। सुबह इस पानी को पीने से राहत मिलेगी।