दर्द से फटा जा रहा है सिर तो इन नुस्खों का करें इस्तेमाल, तुरंत मिलेगा आराम
दर्द से फटा जा रहा है सिर तो इन नुस्खों का करें इस्तेमाल, तुरंत मिलेगा आराम
सिरदर्द की समस्या एक आम बीमारी है जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में इस समस्या से आराम पाने के लिए ज़्यादातर लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन हम बता दें यह आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। सिरदर्द के लिए हर बार दवाई लेना सही नहीं है। आप चाहे तो सर दर्द से छुटकारा पाने के लिए कुछ कई घरेलू उपाय आज़मा सकते है
Published : Dec 24, 2024 10:57 pm IST, Updated : Dec 24, 2024 11:02 pm IST
1/5Image Source : social
सिरदर्द की समस्या एक आम बीमारी है जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में इस समस्या से आराम पाने के लिए ज़्यादातर लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन हम बता दें यह आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। सिरदर्द के लिए हर बार दवाई लेना सही नहीं है। आप चाहे तो सर दर्द से छुटकारा पाने के लिए कुछ कई घरेलू उपाय आज़मा सकते हैं।
2/5Image Source : social
अगर आपको तनाव के कारण सिरदर्द हो रहा है तो हीटिंग पैड कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए अपनी गर्दन या अपने सिर के पीछे एक हीटिंग पैड रखें। यदि आपके साइनस सिरदर्द है, तो दर्द वाले एरिया पर गर्म कपड़ा रखें। आप चाहे तो गुनगुने पानी से नहा लो।
3/5Image Source : social
एक शोध के अनुसार नियमित रूप से अदरक का सेवन करने से सिरदर्द, माइग्रेन की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए आप चाहे तो अदरक डालकर चाय पी सकते हैं। इसके अलावा 2 चम्मच अदरक के पाउडर में थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे माथे पर लगा लें। कुछ ही देर में सिरदर्द खत्म हो जाएगा।
4/5Image Source : social
सिरदर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दोनों हाथों के अंगूठे और इंडेक्स फिगर के बीच में हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ ही देर में आपको आराम मिल जाएगा।
5/5Image Source : social
लौंग का सेवन कर सिरदर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते है। लौंग कूटकर इसकी गंध तब तक ले जब तक आपको सिरदर्द न हो । इसके अलावा एक कटोरी में लौंग के तेल की 2 बूंद, नारियल के तेल और थोड़ा सा सी सॉल्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इससे अपने सिर और माथे की हल्के हाथों से मसाज करें।