खांस खांस कर हालत हो गई है खराब तो इन नुस्खों का करें इस्तेमाल, छाती में जमा कफ तुरंत होगा साफ
खांस खांस कर हालत हो गई है खराब तो इन नुस्खों का करें इस्तेमाल, छाती में जमा कफ तुरंत होगा साफ
सर्दी और बदलते मौसम में छाती में कफ जमना एक आम समस्या है। इस समस्या से न सिर्फ सांस लेने में दिक्कत होती है बल्कि खांसी और गले में खराश भी बढ़ सकती है। इसके कारण शरीर में कमजोरी महसूस होती है और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित विकल्प हैं।
Published : Dec 08, 2024 11:31 pm IST, Updated : Dec 08, 2024 11:31 pm IST
1/6Image Source : social
सर्दी और बदलते मौसम में छाती में कफ जमना एक आम समस्या है। इस समस्या से न सिर्फ सांस लेने में दिक्कत होती है बल्कि खांसी और गले में खराश भी बढ़ सकती है। इसके कारण शरीर में कमजोरी महसूस होती है और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और कारगर विकल्प हो सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जो न सिर्फ छाती में जमा कफ को साफ करने में मदद करेंगे बल्कि खांसी और गले में खराश से भी राहत दिलाएंगे
2/6Image Source : social
नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। काली मिर्च कफ को बाहर निकालने में मदद करती है। इस मिश्रण का सेवन करने से कफ को खत्म करने में मदद मिलती है और गले को साफ करने में भी मदद मिलती है। इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।
3/6Image Source : social
हल्दी वाले दूध में करक्यूमिन होता है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। इस दूध को पीने से छाती में जमा कफ साफ हो जाएगा। इसे पीने से इम्युनिटी मजबूत होगी, शरीर को आराम मिलेगा और आपको अच्छी नींद आएगी।
4/6Image Source : social
तुलसी और लौंग दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर हैं। खांसी और गले की खराश को कम करने में यह मदद करती है। इस चाय को पीने से कफ कम होता है और सांस लेने में राहत मिलती है। इसे पीने से गले की सूजन भी कम होती है। यह शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करती है।
5/6Image Source : social
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की सूजन और कफ को कम करते हैं। काली मिर्च संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। इस काढ़े को पीने से खांसी और गले की खराश से राहत मिलेगी। इसका सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और सर्दी-खांसी के लक्षण कम होंगे।
6/6Image Source : social
छाती में जमे कफ को ढीला करने के लिए भाप लेना एक पुराना और कारगर तरीका है। भाप लेने से कफ पतला हो जाता है और उसे बाहर निकालना आसान हो जाता है। भाप लेने से नाक के रास्ते साफ होते हैं और श्वसन तंत्र भी खुलता है। भाप की मदद से गले की खराश और खांसी से भी राहत मिलती है।