मानसून से पहले शरीर की इम्यूनिटी होने लगती है कमजोर, जानें रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाएं?
मानसून से पहले शरीर की इम्यूनिटी होने लगती है कमजोर, जानें रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ाएं?
मानसून के मौसम हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। यही कारण है कि इस मौसम में कई बीमारियां तेजी से फैलती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं मानसून से पहले इम्यूनिटी मजबूत करने के बेहतरीन उपाय।
Published : Jun 06, 2025 02:07 pm IST, Updated : Jun 06, 2025 02:07 pm IST
1/6Image Source : social
जैसे ही मानसून का मौसम करीब आता है तापमान में उतार-चढ़ाव होने लगता है। इस मौसम में नमि बढ़ने की वजह से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ता है। यही कारण है कि इस मौसम में सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया और पेट से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। अगर समय रहते इम्यूनिटी को मजबूत न किया जाए, तो बीमार पड़ने का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं मानसून से पहले इम्यूनिटी मजबूत करने के बेहतरीन उपाय।
2/6Image Source : social
विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन करें: बरसात के मौसम में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फ्रेश फूड्स का सेवन करें। जैसे -आंवला, नींबू, संतरा, पपीता, गाजर और पालक। वहीं, प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे दालें, अंकुरित अनाज, दूध, दही और अंडे इम्यून सेल्स को मजबूत बनाते हैं।
3/6Image Source : social
हल्दी और काढ़े का सेवन करें: हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटीवायरल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसे गर्म दूध के साथ लेने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तुलसी, अदरक, काली मिर्च, लौंग और दालचीनी से बना काढ़ा दिन में एक बार पीने से शरीर वायरल इंफेक्शन से लड़ने में सक्षम बनता है।
4/6Image Source : social
भरपूर नींद लें: ज्यादा तनाव लेने से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है और इस वजह से नींद से जुड़ी परेशानी भी होने लगती है इसलिए रोजाना कम से कम 7–8 घंटे की नींद जरूर लें।
5/6Image Source : social
योग और व्यायाम करें: रोजाना 30 मिनट हल्का व्यायाम या योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
6/6Image Source : social
हाइजीन और साफ-सफाई का ध्यान रखें: मानसून में नमी और गंदगी से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं। इसलिए हाथ धोना, साफ पानी पीना और खाने से पहले सफाई का ध्यान रखना जरूरी है।