कद्दू के बीज खाने के फायदे, जानिए किन बीमारियों में हैं असरदार
कद्दू के बीज खाने के फायदे, जानिए किन बीमारियों में हैं असरदार
Kaddu Ke Beej Khane Ke Fayde: कद्दू के बीज को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। कद्दू के बीज खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और हार्ट हेल्दी बनता है। जानिए कद्दू के बीज खाने के फायदे और कौन सी बीमारियों में फायदेमंद है?
Published : Jan 07, 2025 03:45 pm IST, Updated : Jan 07, 2025 03:48 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सर्दियों में सीड्स को डाइट में जरूर शामिल करें। खासतौर से कद्दू के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। कद्दू के बीज खाने पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें भरपूर फाइबर होता है जिससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है और पेट साफ रहता है।
2/5Image Source : Freepik
कद्दू के बीज में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है जिससे हार्ट हेल्थ में सुधार आता है। मैग्नीशियम और जिंक होने के कारण दिल को मजबूत बनाने में कद्दू के बीज मदद करते हैं। इनका सेवन करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है।
3/5Image Source : Freepik
जिन्हें नींद न आने की समस्या रहती है उनके लिए भी कद्दू के बीज फायदेमंद हैं। कद्दू के बीज में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है जो मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाता है। इस हार्मोन से अच्छी नींद आती है। इसलिए नींद की समस्या से जूझ रहे लोगों को कद्दू के बीज का सेवन करना चाहिए।
4/5Image Source : Freepik
कद्दू के बीज को डायबिटीज में भी असरदार माना जाता है। इनके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कद्दू में ऐसे कई कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो इंसुलिन लेवल को अच्छा बनाते हैं। इससे टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।
5/5Image Source : Freepik
कद्दू के बीज खाने से शरीर को जरूर विटामिन, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स मिलते हैं। इनका सेवन करने से जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी भी पूरी होती है। ये सारे पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। कद्दू के बीज खाने से सीजनल बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।