बढ़ते मोटापे के पीछे आलस ही नहीं ये मेडिकल कंडीशन भी हो सकते हैं ज़िम्मेदार, इन टेस्ट से तुरंत लग जाएगा पता
बढ़ते मोटापे के पीछे आलस ही नहीं ये मेडिकल कंडीशन भी हो सकते हैं ज़िम्मेदार, इन टेस्ट से तुरंत लग जाएगा पता
इन दिनों बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोग मोटापे की चपेट में तेजी से आने लगे हैं। लेकिन अगर बेहतरीन डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए और इन मेडिकल टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए।
Published : Nov 29, 2024 02:25 pm IST, Updated : Nov 29, 2024 02:25 pm IST
1/5Image Source : SOCIAL
इन दिनों बिगड़ती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोग मोटापे की चपेट में तेजी से आने लगे हैं। लेकिन अगर बेहतरीन डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए और इन मेडिकल टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए।
2/5Image Source : SOCIAL
पीसीओएस या पीसीओडी की वजह से भी महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। बता दें, खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से महिलाओं को ये समस्या होने लगी है। दरअसल, पीसीओएस हॉर्मोनल इम्बैलेंस की वजह से होता है जो पीरियड से जुड़ी है। इस कारण हेयर फॉल होने लगता है साथ ही वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है।
3/5Image Source : SOCIAL
डायबिटीज के मरीजों का भी वजन तेजी से बढ़ता है। ब्लड शुगर बढ़ने पर मोटापा भी बढ़ने लगता है। मोटे लोगों में डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपका वजन सामान्य से ज्यादा है तो अपना ब्लड शुगर लेवल चेक जरूर करवा लें। इससे पता चल जाएगा कि आप डायबिटिक तो नहीं है?
4/5Image Source : SOCIAL
अगर वजन तेजी से बढ़ रहा है या कम हो रहा है तो इसका एक कारण थायरॉइड की समस्या भी हो सकती है। थायरॉइड होने पर लोगों का वजन बढ़ने लगता है। खासतौर से महिलाओं में ये समस्या ज्यादा देखी जाती है। 40 के पार महिलाओं का वजन बढ़ने का एक कारण थायरॉइड भी हो सकता है।
5/5Image Source : SOCIAL
अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो आप लिपीड प्रोफाइल टेस्ट करवा सकते हैं। लिपीड प्रोफाइल टेस्ट शरीर में ट्राइग्लिसराइड और बैड कोलेस्ट्रॉल की जांच करता है। ये एक जरूरी टेस्ट है जिसे मोटापा बढ़ने पर आपको जरूर करवा लेना चाहिए।