Red Urine Color: पेशाब का रंग आपकी सेहत का हाल बता देता है। सामान्य तौर पर पेशाब का रंग हल्का पीला होता है, लेकिन अगर किसी कारण पेशाब का रंग लाल दिखे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। पेशाब का रंग लाल होने के ये कारण हो सकते हैं।
Published : Jan 14, 2025 04:39 pm IST, Updated : Jan 14, 2025 04:39 pm IST
1/5Image Source : Freepik
हेल्दी इंसान का यूरिन या पेशाब हल्के पीले रंग का होता है अगर पेशाब के रंग में किसी तरह का कोई बदलाव आए तो समझ लें कि शरीर में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खासतौर से लाल या हल्का गुलाबी रंग का पेशाब आना चिंताजनक है।
2/5Image Source : Freepik
अगर टॉयलेट का कलर रंग लाल का है तो इसका मतलब कि पेशाब में खून आ रहा है। ऐसा तब होता है जब शरीर में यूरिन के रास्ते में किसी तरह की कोई गड़बड़ी या समस्या आ रही हो।
3/5Image Source : Freepik
कई बार किडनी, ब्लैडर या फिर प्रोस्टेट से जुड़ी नलियों में अगर किसी कारण खून आ रहा है तो पेशाब का रंग लाल हो सकता है। इसके अलावा पेशाब नलिकाओं से जुड़े किसी ट्यूब में खून आने पर भी ऐसा हो सकता है।
4/5Image Source : Freepik
कई बार हल्की ब्लीडिंग होने पर पेशाब का रंग गुलाबी दिखाई दे सकता है। अगर बहुत ज्यादा खून पेशाब में आए तो रंग लाल दिखाई देता है। कई बार ज्यादा चुकंदर खाने से भी पेशाब का रंग लाल दिखाई दे सकता है।
5/5Image Source : Freepik
अगर बीमारियों की बात करें तो किडनी में पथरी, कैंसर होने पर, यूटीआई यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होने पर या फिर ट्रॉमा होने पर भी पेशाब के जरिए खून आ सकता है जिससे पेशाब का रंग लाल दिखाई देता है।