किडनी खराब होने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है दर्द, हो जाएं सतर्क
किडनी खराब होने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है दर्द, हो जाएं सतर्क
किडनी बॉडी में फिल्ट्रेशन का काम करती है। ये शरीर में हानिकारक पदार्थों का बाहर निकालने में मदद करता है और शरीर के दूसरे हिस्सों के काम काज को बेहतर बनाता है। लेकिन जब शरीर के इस हिस्से में गड़बड़ी आ जाती है तब शरीर के दूसरे अंग कुछ ऐसे संकेत देने लगते हैं
Published : Dec 18, 2024 09:51 pm IST, Updated : Dec 18, 2024 09:51 pm IST
1/6Image Source : social
किडनी हमारी बॉडी में फिल्ट्रेशन का काम करती है। ये शरीर में हानिकारक पदार्थों का बाहर निकालने में मदद करता है और शरीर के दूसरे हिस्सों के काम काज को बेहतर बनाता है। लेकिन सोचिए जब शरीर के इस हिस्से में गड़बड़ी आ जाए तब कैसे पता चलेगा। दरअसल, इस हिस्से में गड़बड़ी से शरीर में फिल्ट्रेशन का काम बिगड़ जाता है और कई अंगों को नुकसान होने लगता है। ऐसे में किडनी खराब होने पर शरीर के इन हिस्सों में दर्द हो सकता है।
2/6Image Source : social
पेट में लगातार दर्द रहना किडनी खराब होने का लक्षण हो सकता है। जब किडनी का काम काज जब बिगड़ता है तो इससे मेटाबॉलिज़्म प्रभावित होता है। ऐसे में पेट में तेज मरोड़ वाला दर्द हो सकता है।
3/6Image Source : social
किडनी खराब होने पर पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द के रूप में महसूस हो सकता है। ये दर्द उठने और बैठने के दौरान और तेज हो सकता है जिससे इन कामों में आप दिक्कत महसूस कर सकते हैं।
4/6Image Source : social
किडनी खराब होने पर पैरों में भी दर्द हो सकता है। जब किडनी खराब होने लगते हैं, तो इस वजह से हमारे शरीर में नमक जमा होने लगता है। ऐसे में पैरों में सूजन आने लगती है। यह दर्द का कारण भी बन सकता है।
5/6Image Source : social
पसलियों में दर्द का कारण भी किडनी खराब होने का लक्षण है। क्योंकि किडनी हमारे पीठ के एक ऐसे हिस्से में होती है जहां से पसलियों तक ये दर्द महसूस होता है। असल में जैसे-जैसे स्थिति खराब हो रही होती है ये स्थिति और बढ़ जाती है।
6/6Image Source : social
किडनी को हेल्दी रखने के लिए खूब पानी पिएं। साथ ही कम नमक वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ज़्यादा वजन भी किडनी खराब होने का कारण बन सकता है। इसलिए वजन को नियंत्रण में रखना जरूरी है। सैचुरेटेड फैट और तले-भुने खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखें।