1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. शिमला मसूरी छोड़िए, इन बिना भीड़ वाली जगहों पर मनाएं अपना समर वैकेशन

शिमला मसूरी छोड़िए, इन बिना भीड़ वाली जगहों पर मनाएं अपना समर वैकेशन

Tourist Place For Summer Holiday 2026: गर्मी की छुट्टियों में शिमला मसूरी जैसे भीड़ वाले हिल स्टेशन जाने से बेहतर है आप इन 5 खूबसूरत जगहों को छुट्टी बनाने के लिए चुनें। यहां आपको कुछ दिनों के लिए भीड़भाड़ से अलग शांति महसूस होगी। यकीन मानिए इन जगहों से आप एकदम तरोताजा होकर लौटेंगे।

Written By: Bharti Singh
Published : Jun 01, 2026 10:13 am IST,  Updated : Jun 01, 2026 10:13 am IST
मेघालय की राजधानी शिलांग एक फेमस टूरिस्ट प्लेस है। जून में घूमने के लिए यहां का मौसम बेस्ट होता है। हल्की बारिश और हरे भरे पहाड़ आपका दिल जीत लेंगे। शिलांग को पूरब का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां आप शिलांग पीक घूम सकते हैं। जहां से सारा शहर और घाटियां दिखती हैं। इसके अलावा एलीफेंट फॉल्स, डॉन बॉस्को संग्रहालय, वार्ड्स लेक जैसी खूबसूरत जगह हैं।
1/5 Image Source : India Tv

मुन्नार बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। इसे केरल का 'कश्मीर' कहा जाता है। मुन्नार अपनी हरी-भरी पहाड़ियों और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। यहां शांत झीलें हैं जहां पर्यटक सुकून के पल बिता सकते हैं। । मुन्नार में कुंडला झील, टॉप स्टेशन, इको पॉइंट, टाटा टी म्यूजियम, मट्टुपेट्टी बांध जैसी खूबसूरत जगह हैं।
2/5 Image Source : India Tv

गर्मियों में घूमने के लिए गंगटोक बेहद खूबसूरत जगह है। आप यहां से एमजी मार्ग, ताशी व्यूप्वाइंट,गंगटोक रोपवे, दो द्रुल चोर्टेन स्तूप घूम सकते हैं। आप यहां से नाथुला पास जा सकते हैं। जहां मई जून के महीने में भी बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा झांगू लेक में बोटिंग का मजा ले सकते हैं।
3/5 Image Source : India Tv

नेचर लवर्स के लिए कोडईकनाल से हसीन कुछ नहीं हैं। इसे 'हिल स्टेशनों की राजकुमारी' कहा जाता है। यह तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में पलानी पहाड़ियों में स्थित एक बेहद खूबसूरत और शांत पर्यटन स्थल है। यहां के मुख्य टूरिस्ट प्लेस में कोडई झील, कोकर वॉक और पिलर रॉक्स शामिल हैं।
4/5 Image Source : India Tv
नेचर लवर्स के लिए कोडईकनाल से हसीन कुछ नहीं हैं। इसे 'हिल स्टेशनों की राजकुमारी' कहा जाता है। यह तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में पलानी पहाड़ियों में स्थित एक बेहद खूबसूरत और शांत पर्यटन स्थल है। यहां के मुख्य टूरिस्ट प्लेस में कोडई झील, कोकर वॉक और पिलर रॉक्स शामिल हैं।
बीच लवर्स के लिए गोवा बेस्ट प्लेस है। यहां दिन में भले ही मौसम गर्म रहता हो, लेकिन शाम होते-होते मौसम सुहाना हो जाता है। गोवा के बीच पर शाम बिताना यादगार साबित हो सकता है। गोवा के खूबसूरत बीच और यहां शाम बिताना यादगार हो सकता है।
5/5 Image Source : India Tv

Advertisement