नाक और चेहरे के पोर्स को बंद करने का ये असरदार तरीका जरूर अपनाएं
नाक और चेहरे के पोर्स को बंद करने का ये असरदार तरीका जरूर अपनाएं
How To Close Open Pores: त्वचा के पोर्स खुले रहने से उनमें गंदगी जमा होने लगती है। जिससे ब्लैक हेड्स, व्हाइट हेड्स और मुंहासे की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए ओपन पोर्स को बंद करना जरूरी होता है। पोर्स को बंद करने के लिए ये उपाय अपनाएं।
Published : Sep 02, 2025 01:44 pm IST, Updated : Sep 02, 2025 01:44 pm IST
1/5Image Source : Freepik
चेहरे पर बर्फ लगाने से ओपर पोर्स को बंद करने में मदद मिलती है। ये तुंरत असर दिखाने वाला उपाय है जो पोर्स को सिकोड़ देता है और स्किन टाइट करता है। एक कपड़े में बर्फ का टुकड़ा रखकर चेहरे पर 2 मिनट के लिए रगड़ लें। नाक के पोर्स बंद हो जाएंगे।
2/5Image Source : Freepik
मुल्तानी मिट्टी फेस के पोर्स को बंद करने में असरदार है। इससे स्किन क्लीन होती है और तेल निकल जाता है। मुल्तानी मिट्टी को गुलाबजल में मिलाकर लगा लें और सूखने तक रखें। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें।
3/5Image Source : Freepik
एलोवेरा जेल भी पोर्स को बंद करने का काम करता है। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और पोर्स भी टाइट होते हैं। फेस को क्लीन करने के बाद एलोवेरा जेल लगा लें। 15 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप इसे आइसक्यूब बनकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
शहद और नींबू का फेस स्क्रब भी ओपन पोर्स को बंद करने का काम करता है। ये दोनों चीजें स्किन को क्लीन करती हैं और पोर्स को छोटा करते हैं। दोनों चीजों को मिलाकर फेस पर लगाएं और मसाज करें और फिर पानी से धो लें।
5/5Image Source : Freepik
बेसन में दही मिलाकर लगान से त्वचा अंदर तक साफ होती है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जिससे स्किन हेल्दी बनती है और पोर्स भी कम होते हैं। दही और बेसन को मिलाकर फेसपैक की तरह लगा लें। इससे निखार भी आने लगेगा।