1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. नींबू से लेकर कॉफी तक, स्किन पर इन चीजों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?

नींबू से लेकर कॉफी तक, स्किन पर इन चीजों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Apr 13, 2026 06:15 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 06:20 pm IST
त्वचा की देखभाल के लिए लोग अक्सर किचन में मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं, जैसे नींबू, बेकिंग सोडा। लेकिन हर नेचुरल चीज स्किन के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है। गलत तरीके या ज्यादा इस्तेमाल करने पर ये घरेलू उपाय त्वचा को फायदे की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं किन किचन इंग्रीडिएंट्स से स्किन को खतरा हो सकता है और क्यों इनका इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए।
1/5 Image Source : UNSPLASH

नींबू का रस: चेहरे पर सीधे कच्चा नींबू रगड़ना एसिडिक होने के कारण त्वचा के लिए बहुत हानिकारक है। यह त्वचा की प्राकृतिक नमी छीनकर रूखापन, गंभीर जलन, लालिमा और फोटोसेंसिटिविटी पैदा कर सकता है और इससे त्वचा का पीएच संतुलन बिगड़ जाता है।
2/5 Image Source : UNSPLASH
नींबू का रस: चेहरे पर सीधे कच्चा नींबू रगड़ना एसिडिक होने के कारण त्वचा के लिए बहुत हानिकारक है। यह त्वचा की प्राकृतिक नमी छीनकर रूखापन, गंभीर जलन, लालिमा और फोटोसेंसिटिविटी पैदा कर सकता है और इससे त्वचा का पीएच संतुलन बिगड़ जाता है।
बेकिंग सोडा: चेहरे पर बेकिंग सोडा लगाना त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। यह स्किन के पीएच बैलेंस को बिगाड़कर जलन, ड्राइनेस की समस्या बढ़ाता है और त्वचा की सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचा सकता है। यह मुहांसों को ठीक करने के बजाय उन्हें और बढ़ा सकता है।
3/5 Image Source : UNSPLASH
बेकिंग सोडा: चेहरे पर बेकिंग सोडा लगाना त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। यह स्किन के पीएच बैलेंस को बिगाड़कर जलन, ड्राइनेस की समस्या बढ़ाता है और त्वचा की सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचा सकता है। यह मुहांसों को ठीक करने के बजाय उन्हें और बढ़ा सकता है।
मुंहासे पर एसेंशियल ऑयल्स: मुंहासे पर एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल सीधे किया गया तो इससे त्वचा में जलन, लालिमा और एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। हालाँकि टी ट्री ऑयल जैसे कुछ तेल मुहांसों के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन इन्हें हमेशा नारियल या जोजोबा तेल जैसे कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर ही लगाना चाहिए।
4/5 Image Source : UNSPLASH

कॉफी और चीनी: चीनी और कॉफी स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, चीनी के क्रिस्टल और कॉफी कांच के छोटे-छोटे नुकीले टुकड़ों जैसे दिखते हैं। उन्हें ज़ोर-ज़ोर से अपने रोमछिद्रों में रगड़ने से त्वचा पर छोटी खरोंचें आती हैं। आपकी त्वचा से तेज़ी से नमी निकल जाती है, जिससे वह बहुत ज़्यादा रूखी हो जाती है और समय से पहले बूढ़ा होने का खतरा बढ़ जाता है।
5/5 Image Source : UNSPLASH

Advertisement