Home Remedies For Sunburn: सनबर्न होने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
Home Remedies For Sunburn: सनबर्न होने पर आजमाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
गर्मियों में सनबर्न समस्या बहुत आम है, सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह त्वचा को गहरा नुकसान भी पहुंचा सकती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इससे तुरंत राहत पा सकते हैं।
Published : Apr 19, 2026 03:23 pm IST, Updated : Apr 19, 2026 03:36 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
तेज धूप में ज्यादा देर रहने से त्वचा पर जलन, लालिमा और दर्द होने लगता है, जिसे सनबर्न कहा जाता है। गर्मियों में यह समस्या बहुत आम है, लेकिन सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह त्वचा को गहरा नुकसान भी पहुंचा सकती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इससे तुरंत राहत पा सकते हैं।
2/5Image Source : UNSPLASH
एलोवेरा जेल लगाएं: सनबर्न पर एलोवेरा का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। इसमें प्राकृतिक कूलिंग और हीलिंग गुण होते हैं। इसलिए सनबर्न वाले एरिया पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं, इससे त्वचा को तुरंत सुकून मिलता है और स्किन जल्दी ठीक होती है।
3/5Image Source : UNSPLASH
खीरे का रस लगाएं: खीरा सनबर्न और त्वचा की जलन के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार है। इसमें में लगभग 95% पानी होता है, जो स्किन को हाइड्रेट करने और ठंडक पहुँचाने में बहुत प्रभावी है।
4/5Image Source : UNSPLASH
दही सनबर्न वाली जगह पर लगाने से त्वचा को राहत मिलती है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स, लैक्टिक एसिड और कूलिंग गुण जलन को कम करने और त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
5/5Image Source : UNSPLASH
सनबर्न होने पर सीधे बर्फ को त्वचा पर न लगाएं।ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचें। धूप में निकलते समय ढीले कपड़े और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।अगर जलन बहुत ज्यादा हो, छाले पड़ जाएं या दर्द बढ़ता जाए, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। सही देखभाल से सनबर्न जल्दी ठीक हो सकता है और त्वचा फिर से स्वस्थ बन सकती है।