दही में चुटकीभर हल्दी और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका
दही में चुटकीभर हल्दी और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका
अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही त्वचा की देखभाल करना चाहते हैं, तो दही, हल्दी और शहद का फेस पैक एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। ग्लोइंग स्किन के लिए इस मिश्रण का इस्तेमाल कैसे करें चलिए जानते हैं
Published : Apr 27, 2026 06:47 pm IST, Updated : Apr 27, 2026 06:54 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही त्वचा की देखभाल करना चाहते हैं, तो दही, हल्दी और शहद का फेस पैक एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। ये तीनों चीजें प्राकृतिक गुणों से भरपूर हैं और त्वचा को साफ, मुलायम व निखरा हुआ बनाने में मदद कर सकती हैं। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह फेस पैक चेहरे पर नेचुरल ग्लो ला सकता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका।
2/5Image Source : FREEPIK
डेड स्किन हटाता है: दही, हल्दी और शहद का मिश्रण त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। दही में मौजूद लैक्टिक स्किन को एक्सफोलिएट करता है जिससे डेड स्किन हट जाती है, हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से दाग-धब्बे कम करती है।
3/5Image Source : UNSPLASH
नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मददगार: दही, हल्दी और शहद का मिश्रण चेहरे की चमक बढ़ाने में बहुत सहायक और प्रभावी प्राकृतिक उपाय माना जाता है। यह फेस पैक न केवल त्वचा को निखारता है, बल्कि उसे मुलायम और स्वस्थ भी बनाता है। शहद त्वचा को नमी देता है, जिससे चेहरा सॉफ्ट महसूस होता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
टैन हटाने में मददगार : दही, हल्दी और शहद का इस्तेमाल करने से टैन की परेशानी दूर होती है।दही त्वचा को एक्सफोलिएटकरता है, हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण रंगत को निखारते हैं और शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है।
5/5Image Source : unsplash
यह फेस मास्क बनाने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच दही, चुटीभर हल्दी और आधा चम्मच शहद डालें। तीनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लेंऔर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद अपना चेहरा साफ पानी से धोएं। हफ्ते में 2 से 3 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।