बालों के लिए बनाकर रख लें ये तेल, टूटना और सफेद होना हो जाएगा कम
बालों के लिए बनाकर रख लें ये तेल, टूटना और सफेद होना हो जाएगा कम
Home Made Hair Oil: बालों को टूटने और सफेद होने से बचाना है तो साधारण तेल नहीं बल्कि घर में बना ये खास तेल इस्तेमाल करें। सरसों के तेल में कलौंजी, प्याज, मेथी और करी पत्ता डालकर ये तेल तैयार कर लें।
Published : Jul 22, 2025 08:30 am IST, Updated : Jul 22, 2025 08:30 am IST
1/5Image Source : Ai Image
बालों के झड़ने से आजकल हर कोई परेशान हैं। दादी नानी इसका बड़ा कारण केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स को और बालों में तेल न लगाने को मानती हैं। वैसे बालों में तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है। इससे स्कैल्प का सर्कुलेशन बेहत होता है।
2/5Image Source : Ai Image
बालों में अच्छा ब्लड सर्कुलेशन होने से हेयर फॉल की समस्या कम होती है। ऐसे में आप खास तेल का इस्तेमाल कर बालों के टूटने और बालों से समय से पहले सफेद होने की समस्या को दूर कर सकते हैं।
3/5Image Source : Ai Image
बालों के लिए घर में प्याज, मेथी, कलौंजी, करी पत्ता डालकर स्पेशल तेल तैयार कर सकते हैं। इन चीजों को आप सरसों के तेल या नारियल के तेल में मिलाकर इस्तेमाल करेंगे तो आपको काफी फायदा मिलेगा।
4/5Image Source : Ai Image
एक कड़ाही में 1 लीटर सरसों का तेल या नारियल का तेल लें। इस तेल को गर्म करें और फिर करी पत्ता, मेथी दाना, कलौंजी और प्याज डालकर तेल को आधा होने और सारी चीजों को अच्छी तरह भुनने तक पकाएं।
5/5Image Source : Ai Image
इस तेल को ठंडा होने पर किसी कांच की बोतल में भरकर रख लें। तैयार किए गए तेल से रात में बालों की अच्छी तरह मालिश करें। बालों की टूटना और सफेद होने की समस्या कुछ महीनों में ही दूर हो जाएगी।