गर्मी में खाना कितनी देर में खराब हो जाता है, लंबे समय तक कैसे रखें सुरक्षित
गर्मी में खाना कितनी देर में खराब हो जाता है, लंबे समय तक कैसे रखें सुरक्षित
गर्मियों में खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है। कई बार ताजा बना खाना लेकर ऑफिस या कॉलेज जाते हैं फिर भी अजीब सी महक आने लगती है। जानिए गर्मी में कितनी देर में खाना खराब हो जाता है और लंबे समय तक चलाने के लिए क्या उपाय करें?
Published : Apr 11, 2025 09:15 am IST, Updated : Apr 11, 2025 09:15 am IST
1/5Image Source : Freepik
गर्मी में चीजें तेजी से खराब होने लगती हैं। कई बार ताजा बना खाना भी कुछ घंटे में ही खराब हो जाता है। फ्रेश खाना ऑफिस या स्कूल लेकर जाएं तो भी स्मैल आने लगती है। इसका कारण है हाई टेंपरेटर और खाना ठीक से पैक नहीं करना।
2/5Image Source : Freepik
कई बार हम खाने को गर्म ही पैक कर देते हैं। जिससे खाना जल्दी खराब हो जाता है। जिस खाने में प्याज और टमाटर का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है ऐसा खाना भी जल्दी खराब होने लग जाता है।
3/5Image Source : Freepik
एक्सपर्ट्स की मानें तो जैसे ही टेंपरेचर 30 डिग्री के पार जाए आपको ताजा बना हुआ खाना 1 से 2 घंटे के अंदर ही खा लेना चाहिए। अगर आप खाना पैक करके ले जा रहे हैं तो उसे पहले अच्छी तरह से ठंडा कर लें उसके बाद ही पैक करें।
4/5Image Source : Freepik
खाने के लंबा चलाने के लिए ऑफिस में एसी में खाने के बैग और टिफिन को रखें। अगर फ्रिज है तो उसमें खाने को स्टोर कर दें। लंच के वक्त खाने को हल्का गर्म करके खा सकते हैं। इससे खाना जल्दी खराब नहीं होगा।
5/5Image Source : Freepik
अगर घर में फ्रिज नहीं है और खाने को खराब होने से बचाना है तो बची हुई दाल या सब्जी को 2 घंटे के बाद ही दोबारा अच्छी तरह से उबाल दें। इससे खाना थोड़ी देर और चल सकता है। हालांकि बार-बार उबालने से खाने का स्वाद बदल जाता है।