कंगना रनौत से लेकर निर्मला सीतारमण तक, गर्मियों में कूल दिखने के लिए पहनती हैं ऐसी साड़ियां
कंगना रनौत से लेकर निर्मला सीतारमण तक, गर्मियों में कूल दिखने के लिए पहनती हैं ऐसी साड़ियां
कंगना रनौत से लेकर निर्मला सीतारमण तक और प्रियंका गांधी से हेमा मालिनी तक ऐसी कई मशहूर राजनीतिक हस्तियां हैं, जो साड़ी में नजर आती हैं। गर्मियों में खुद को कूल रखने के लिए ये पॉलिटिशियन इस तरह की साड़ी पहनना पसंद करती हैं।
Published : Apr 08, 2025 01:01 pm IST, Updated : Apr 08, 2025 01:23 pm IST
1/6Image Source : Instagram
गर्मी में कूल लुक के लिए कॉटन की साड़ियां बेस्ट होती हैं। एक्ट्रेस से राजनेता बनी कंगना रनौत, निर्मला सीतारमण, प्रियंका गांधी, हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी जैसी कई राजनेता साड़ी पहनना पसंद करती हैं। गर्मियों में कॉटन साड़ी इनकी वार्डरोब का हिस्सा बनती हैं।
2/6Image Source : Instagram
एक्ट्रेस से राजनीति में रुतबा दिखाने वाली कंगना रनौत अपने शानदार और क्लासिक साड़ी कलेक्शन के लिए भी जानी जाती हैं। कंगना अक्सर साड़ी में नजर आती हैं। कंगना के वॉर्डरोब में कॉटन और सिल्क साड़ियों का अच्छा कलेक्शन है। कंगना की तरह आप भी गर्मियों में इस तरह की लाइट पिंक साड़ी पहन सकती हैं।
3/6Image Source : Instagram
निर्मला सीतारमण बजट के दौरान अपनी साड़ी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनके पास हैंडलूम की साड़ियों की अच्छी रेंज मौजूद है। हाल ही में बजट के दौरान उन्होंने गोल्डन बॉर्डर और मधुबनी कलाकृति वाली सफेद कसावु साड़ी पहनी थी। जिसे रेड ब्लाउज और शॉल के साथ कैरी किया था।
4/6Image Source : Instagram
पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अपनी साड़ियों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। उनकी साड़ियों में आपको फैशनेबल और ट्रेडिशनल कलेक्शन मिलेगा। पिछले कुछ सालों में स्मृति ईरानी काफी बोल्ड और लाइवली कलर वाली साड़ियों में नजर आई हैं। जिसमें सिल्क और कॉटन की साड़ियां शामिल हैं।
5/6Image Source : Social Media
प्रियंका गांधी भी अक्सर साड़ी में दिख जाती हैं। रोड शो हो या पार्टी के लिए कोई खास मौका प्रियंका साड़ी पहनना पसंद करती है। कॉटन की साड़ियां प्रियंका गांधी को काफी पसंद हैं, जिनके साथ वो लॉंग स्लीव्स वाला ब्लाउड कैरी करती हैं।
6/6Image Source : Instagram
हेमा मालिनी को भी ज्यादातर साड़ी में ही देखा जाता है। एक्ट्रेस से राजनेता बनी हेमा मालिनी के पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन मौजूद है, जिसमें सिल्क, कॉटन, हैंडलूम और शिफॉन, जॉर्जट की साड़ियां हैं। हेमा मालिनी सीजन के हिसाब से फैब्रिक और कलर का चुनाव करती हैं।