Published : Jul 27, 2025 08:45 am IST, Updated : Jul 27, 2025 09:19 am IST
1/5Image Source : SORA AI
आज नेशनल पैरेंट्स डे है, जो हर साल जुलाई के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह 27 जुलाई को पड़ रहा है। यह दिन हमारे माता-पिता को समर्पित है, जिन्होंने हमें पालने-पोसने और एक अच्छा भविष्य देने के लिए दिन-रात मेहनत की। उनके लिए उनके बच्चों से बढ़कर कुछ नहीं होता। ऐसे में जब हम बड़े हो जाते हैं, तो यह हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम अपने माता-पिता का ख्याल रखें और उनकी छोटी-बड़ी ज़रूरतों को पूरा करें। नेशनल पैरेंट्स डे पर आप उन्हें कैसे ख़ास महसूस करा सकते हैं, आइए जानते हैं
2/5Image Source : SORA AI
उनके संघर्ष की सराहना करें: अपने माता-पिता की मेहनत और त्याग को कभी नज़रअंदाज़ न करें। उन्हें बताएं कि आप उनके संघर्षों को कितना समझते और सराहते हैं। उनकी कहानियाँ सुनें, उनसे पूछें कि उन्होंने आपके लिए क्या-क्या किया। उन्हें यह महसूस कराएं कि उनकी हर कोशिश की आप दिल से इज़्ज़त करते हैं। एक छोटा सा "धन्यवाद" या "मुझे आप पर गर्व है" उनके लिए बहुत मायने रखता है।
3/5Image Source : SORA AI
सेहत का रखें ध्यान: जैसे-जैसे माता-पिता की उम्र बढ़ती है, उनकी सेहत का ख़याल रखना और भी ज़रूरी हो जाता है। उन्हें नियमित रूप से डॉक्टर के पास ले जाएं, उनके लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करें और उन्हें हल्की-फुल्की एक्सरसाइज के लिए प्रेरित करें। अगर उन्हें कोई बीमारी है, तो उनकी दवाओं और देखभाल का पूरा ध्यान रखें। उनकी सेहत का ध्यान रखकर आप उन्हें दिखा सकते हैं कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं।
4/5Image Source : SORA AI
अपना समय दें: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में अक्सर हम अपने माता-पिता के लिए समय नहीं निकाल पाते। इस पैरेंट्स डे पर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। उनके साथ बैठकर बातें करें, पुरानी यादें ताज़ा करें, या कोई फ़िल्म देखें। आप उनके साथ बाहर घूमने जा सकते हैं या उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट में खाना खा सकते हैं। आपका दिया हुआ वक्त किसी भी महंगे तोहफे से ज़्यादा अनमोल होता है।
5/5Image Source : SORA AI
कोई ऐसा तोहफा दें जो उन्हें हमेशा से लेने का मन हो: अगर आपके माता-पिता की कोई ऐसी चीज़ है, जिसे खरीदने की उनकी हमेशा से इच्छा रही हो लेकिन वे उसे टालते रहे हों, तो उसे तोहफे में दें। यह कोई किताब, गैजेट, कपड़े, या कोई यात्रा हो सकती है। ऐसा तोहफा उन्हें बताएगा कि आप उनकी पसंद-नापसंद का कितना ख़याल रखते हैं और उनकी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करते हैं।