Published : Nov 05, 2025 07:46 pm IST, Updated : Nov 05, 2025 07:52 pm IST
1/5Image Source : freepik/ unspalsh
किचन एरिया से हमारे दिन की शुरुआत होती है। सुबह से लेकर शाम तक यहां कुछ न कुछ बनते रहता है। दिनभर इस्तेमाल किए जाने की वजह से अक्सर किचन की टाइल्स पर तेल, मसालों और धुएं की परत जम जाती है, जिससे वो काली-पीली और चिपचिपी दिखने लगती हैं। गंदी टाइल्स न केवल किचन की खूबसूरती बिगाड़ती हैं, बल्कि उनमें बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि बिना ज़्यादा मेहनत किए टाइल्स को फिर से चमकदार कैसे बनाएं, तो चलिए जानते हैं कुछ आसान उपाय
2/5Image Source : youtube
इनो: सबसे पहले थोड़ा सा पानी लें और उसमें एक इनो और थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट डालें और एक स्क्रबर लें। अब स्क्रबर की मदद से इस पेस्ट को गन्दी टाइल्स पर रगड़ें। और फिर साफ़ पानी में कॉटन के कपड़े को भिगोकर अच्छी तरह से टाइल्स को पोछें। मिनटों में अपनी पुरानी टाइल्स चमकने लगेगी।
3/5Image Source : freepik
बेकिंग सोडा: टाइल्स पर जमे ज़िद्दी और चिपचिपी गन्दगी को साफ करने में बेकिंग सोडा भी फायदेमंद है। बेकिंग सोडा को सीधे टाइल पर लगाएँ औरफिर ब्रश से अच्छी तरह से रगड़ें, फिर साफ़ कपड़े से पोंछकर साफ़ कर लें। ब्रश से उस जगह को अच्छी तरह रगड़ें और फिर साफ़ पानी से फर्श को अच्छी तरह धो लें।
4/5Image Source : freepik
हाइड्रोजन पेरोक्साइड: टाइल्स की गन्दी की सफाई करने में हाइड्रोजन पेरोक्साइड का भी कोई जवाब नहीं है। बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का पेस्ट जिद्दी दागों के लिए एक प्रभावी ब्लीचिंग एजेंट है। इन्हें मिलकर पेस्ट बनाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर रगड़ें और धो लें।
5/5Image Source : freepik
हार्पिक पेस्ट: किचन की गंदी टाइल्स को सॉफ करने के लिए आप हार्पिक पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच डिटर्जेंट, एक चम्मच खाने वाला सोडा, दो से तीन चम्मच हार्पिक को आपस में मिक्स करें। इस पेस्ट को गन्दी टाइल्स पर लगाएं।