डार्क सर्कल को हटाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, आंखों के नीचे का कालापन होगा दूर
डार्क सर्कल को हटाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, आंखों के नीचे का कालापन होगा दूर
डार्क सर्कल का बढ़ना आपके चेहरे को डल करता है और आंखों के आस-पास की खूबसूरती को प्रभावित करता है। डार्क सर्कल से आमतौर पर लोग परेशान तो बहुत होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं डार्क सर्कल हटाने के लिए बेहतरीन घरेलू उपाय।
Published : Mar 22, 2025 11:31 pm IST, Updated : Mar 22, 2025 11:34 pm IST
1/5Image Source : social
डार्क सर्कल का बढ़ना आपके चेहरे को डल करता है और आंखों के आस-पास की खूबसूरती को प्रभावित करता है। डार्क सर्कल से आमतौर पर लोग परेशान तो बहुत होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं डार्क सर्कल हटाने के लिए बेहतरीन घरेलू उपाय।
2/5Image Source : social
डार्क सर्कल हटाने के लिए एलोवेरा जेल कारगर तरीके से काम कर सकता है। दरअसल, ये पिग्मेंटेशन को हल्का करने के साथ कोलेजन बढ़ाने में भी मददगार है। इसके अलावा ये विटामिन ई से भी भरपूर है जो कि डार्क सर्कल को कम करने में कारगर है।
3/5Image Source : social
ठंडा दूध चेहरे में कोलेजन को बढ़ता है। ये कोलेजन बूस्ट करने के साथ पिग्मेंटेशन में कारगर है। ये डार्क सर्कल को हल्का करने के साथ और इसे कम करने में मददगार है। तो, ठंडा दूध लें और कॉटन में लगा कर इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
4/5Image Source : social
केले के छिलके में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो कि ब्लड सर्कुलेशन बढ़ा सकता है। आप अपने डार्क सर्कल पर इसे छिलके को रगड़ सकते हैं जो कि ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और इसके हल्का करने में मदद करता है।
5/5Image Source : social
आलू के रस में विटामिन ए, बी और सी होता है। जो कि स्किन की रंगत को हल्का करने और इसे सही करने में मददगार है। साथ ही ये कोलेजल भी बूस्ट करता है। तो, आलू को कूच कर इसका रस निकाल लें या इसे सीधे काट कर अपने डार्क सर्कल पर लगाएं।