लाल मिर्च अचार बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए?
लाल मिर्च अचार बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए?
लाल मिर्च का अचार स्वाद में बेहतरीन बने इसलिए इसमें कौन कौन सी सामग्री पड़नी चाहिए इसकी सही जानकारी होनी चाहिए। अगर आप भी घर पर बाजार जैसा टेस्टी अचार बनाना चाहते हैं, तो नोट करें इसकी सामग्री और रेसिपी।
Published : May 23, 2026 02:38 pm IST, Updated : May 23, 2026 02:45 pm IST
1/5Image Source : YOUTUBE - @Nirrmla Nehhra
भारतीय खाने में अचार का स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है और अगर बात लाल मिर्च के अचार की हो, तो क्या ही कहना। इसका तीखा और चटपटा फ्लेवर हर किसी को पसंद आता है। यह स्वाद में बेहतरीन बने इसलिए इसमें कौन कौन सी सामग्री पड़नी चाहिए इसकी सही जानकारी होनी चाहिए। अगर आप भी घर पर बाजार जैसा टेस्टी अचार बनाना चाहते हैं, तो नोट करें इसकी सामग्री और रेसिपी।
2/5Image Source : UNSPLASH
लाल मिर्च का अचार बनाने के लिए आपको चाहिए, मोटी लाल मिर्च, राई पीली सरसों, सौंफ, मेथी दाना, कलौंजी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, नींबू का रस, सरसों का तेल और हींग।
3/5Image Source : youtube - @Masala Kitchen
सबसे पहले लाल मिर्च को अच्छी तरह धोकर कपड़े से पोंछ लें और पूरी तरह सुखा लें। अब मिर्च के बीच में लंबा चीरा लगाएं ताकि मसाला आसानी से भर सके।
4/5Image Source : UNSPLASH
अब, एक पैन में राई, सौंफ और मेथी दाना हल्का भून लें और ठंडा करके दरदरा पीस लें। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, कलौंजी, हींग और नमक मिलाएं।
तैयार मसाले में नींबू का रस या सिरका डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मसाले को सभी मिर्चों में भर दें।एक कड़ाही में सरसों का तेल धुआं उठने तक गर्म करें और फिर ठंडा होने दें। तैयार मिर्चों को कांच के जार में रखें और ऊपर से तेल डाल दें। अचार को 3-4 दिन धूप में रखें ताकि मसाले का स्वाद अच्छी तरह मिर्च में समा जाए।