बेसन में इस चीज को मिलाकर लगाएं, निखरने लगेगी त्वचा
बेसन में इस चीज को मिलाकर लगाएं, निखरने लगेगी त्वचा
How To Get Glowing Skin: अगर आप भी पार्लर जाए बिना ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो बेसन से बने इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए।
Published : Nov 07, 2025 09:27 pm IST, Updated : Nov 07, 2025 09:27 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए या फिर त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए लोग अक्सर पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप घर बैठे भी नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा बेसन निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में एलोवेरा जेल एड कर आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आप इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कीजिए। आपको बता दें कि आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
4/5Image Source : FREEPIK
इस फेस पैक की मदद से आपकी त्वचा की गहराई से सफाई हो सकती है यानी आपकी त्वचा पर मौजूद डेड सेल्स को रिमूव किया जा सकता है जिससे त्वचा का निखार काफी हद तक बढ़ सकता है। कुल मिलाकर पोषक तत्वों से भरपूर ये फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
अगर आप चेहरे पर निकले दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। ये फेस पैक टैनिंग को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।