एयर प्यूरीफायर का काम करेंगे ये पौधे, घर में घुस रही प्रदूषित हवा को कर देंगे शुद्ध
एयर प्यूरीफायर का काम करेंगे ये पौधे, घर में घुस रही प्रदूषित हवा को कर देंगे शुद्ध
Air Purifier Plants: दिल्ली एनसीआर बढ़ती सर्दी और प्रदूषण के कारण गैस चैंबर में तब्दील होता जा रहा है। ऐसे में हवा को शुद्ध करने के लिए आप घर में कुछ इनडोर प्लांट्स जरूर लगा लें। ये पौधे नेचुरल एयर प्यूरीफायर का काम करते हैं। जो प्रदूषित हवा को शुद्ध करते हैं।
Published : Nov 19, 2024 04:25 pm IST, Updated : Nov 19, 2024 04:26 pm IST
1/5Image Source : Social
घर में रखा एरिका पाम ट्री दिखने में जितना खूबसूरत लगता है उससे कहीं अधिक फायदा पहुंचाता है। ये पौधा हवा को शुद्धा करता है और कार्बन डाइऑक्साइड को कम करता है। वायु में मौजूद फॉर्मलाडेहाइड जैसी हानिकारक गैसों को भी एरिका खींचकर शुद्ध कर देता है। हवा में मौजूद नमी को बैलेंस करने का काम करता है। एरिका पाम एक बेहतरीन एयर प्यूरीफायर का काम करता है।
2/5Image Source : Social
घर के अंदर और बाहर आसानी से होने वाला मनी प्लांट भी एयर प्यूरीफायर का काम करता है। कहते हैं मनी प्लांट घर में लगाने से धन और समृद्धि आती है। वहीं ये पौधा घर की अशुद्ध हवा को क्लीन करने का काम करता है। मनी प्लांट को अच्छा एयर प्यूरीफायर प्लांट कहा जाता है जो हवा में मौजूद विषाक्त पदार्थों को कम करके फ्रेश ऑक्सीजन छोड़ता है।
3/5Image Source : Social
बड़ी आसानी से उग जाने वाला और लंबा चलने वाला पौधा है स्नेक प्लांट. इस पौधे की खासियत ये है कि ये घर में मौजूद हवा को क्लीन करने का काम करता है। इसे मदर-इन-लॉ-टंग प्लांट भी कहा जाता है। स्नेक प्लांट फॉर्मलाडेहाइड, टोल्यूनि और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसे हानिकारक गैसों को अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ता है।
4/5Image Source : Social
इनडोर प्लांट्स में पीस लिली काफी खूबसूरत लगता है। हरा और सफेद फूलों वाला लिली न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि ये हवा को भी शुद्ध करता है। लिली एयर पॉल्यूशन को कम करने में मदद करता है। पीस लिली कार्बन मोनोऑक्साइड दूसरी जहरीली गैसों को खत्म करके हवा को साफ करता है।
5/5Image Source : Social
बंद घर या ऑफिस की हवा को क्लीन करने के लिए आप रबर प्लांट लगा सकते हैं। ये पौधा थोड़ी सी धूप में ही पनप जाता है। इससे हवा को साफ करने में मदद मिली है। इसके साथ ही लकड़ी के फर्नीचर से निकलने वाले हार्मफुल कंपाउंड्स को भी क्लीन करता है। रबर प्लांट को आप घर के अंदर लगा सकते हैं।