मानसून में स्किन ऑइली क्यों हो जाती है? जानें इस सीज़न में कैसे रखें अपनी त्वचा का बेहतरीन ख्याल
मानसून में स्किन ऑइली क्यों हो जाती है? जानें इस सीज़न में कैसे रखें अपनी त्वचा का बेहतरीन ख्याल
मानसून का मौसम जहां एक ओर गर्मी से राहत देता है, वहीं दूसरी ओर त्वचा के लिए कई समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में सबसे आम शिकायतों में से एक है, त्वचा का ऑइली यानी चिपचिपा हो जाना। ऐसे में दिल्ली में स्थित पीएसआरआई अस्पताल में स्किन स्पेशलिस्ट, डॉक्टर भावुक धीर, बता रहे हैं कि आखिर इस मौसम में स्किन ऑइली क्यों होती हैं?
Published : Jun 06, 2025 03:06 pm IST, Updated : Jun 06, 2025 03:06 pm IST
1/6Image Source : social
मानसून का मौसम जहां एक ओर गर्मी से राहत देता है, वहीं दूसरी ओर हमारी त्वचा के लिए कई समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में सबसे आम शिकायतों में से एक है, त्वचा का ऑइली यानी चिपचिपा हो जाना। कई लोग महसूस करते हैं कि मानसून के दौरान चेहरे पर ज्यादा तेल जमा होता है, जिससे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। दिल्ली में स्थित पीएसआरआई अस्पताल में स्किन स्पेशलिस्ट, डॉक्टर भावुक धीर, बता रहे हैं कि आखिर इस मौसम में स्किन ऑइली क्यों हो जाती है?
2/6Image Source : social
मानसून के दौरान हवा में नमी बहुत अधिक होती है। यह नमी त्वचा की बाहरी सतह को प्रभावित करती है और त्वचा की ऑयल ग्लैंड्स को अधिक सक्रिय कर देती है। इसका परिणाम होता है त्वचा पर अतिरिक्त तेल का जमाव। साथ ही, बारिश के मौसम में त्वचा से पसीना भी ठीक से नहीं सूख पाता, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं और मुंहासों की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, मानसून में बार-बार चेहरा पोंछना, गंदे पानी या बारिश में भीगना भी स्किन की प्राकृतिक नमी और संतुलन को बिगाड़ देता है।
3/6Image Source : social
दिन में 2–3 बार किसी माइल्ड, ऑयल-कंट्रोल फेसवॉश से चेहरा धोएं, ताकि त्वचा से अतिरिक्त तेल और धूल साफ हो जाए। हफ्ते में 1–2 बार ही स्क्रब करें ताकि डेड स्किन हटे लेकिन त्वचा को नुकसान न पहुंचे।
4/6Image Source : social
ऑइली स्किन वालों को भी मॉइश्चराइज़र की जरूरत होती है, बस ध्यान रखें कि वह हल्का और ऑइल-फ्री हो। बादल हों या बारिश, सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को प्रभावित करती हैं। इसलिए जल-प्रतिरोधी सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
5/6Image Source : social
गंदे हाथों से चेहरा छूने से बैक्टीरिया ट्रांसफर हो सकते हैं, जिससे स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। अगर किसी को पिंपल्स या स्किन इंफेक्शन ज्यादा हो रहे हैं, तो त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करना बेहतर होगा।
6/6Image Source : social
तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज़ करें। हरी सब्जियाँ, फल और पर्याप्त पानी त्वचा को भीतर से स्वस्थ बनाए रखते हैं। मानसून में स्किन का ऑइली होना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और सही स्किनकेयर रूटीन से आप अपनी त्वचा को स्वस्थ, साफ और चमकदार बनाए रख सकते हैं।