Published : Jan 05, 2025 09:22 am IST, Updated : Jan 05, 2025 09:31 am IST
1/8Image Source : Narendra Modi (x)
अहमदाबाद में 'इंटरनेशनल फ्लावर शो' की शुरुआत हो गई है, जिसका उद्घाटन गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने किया। 'इंटरनेशनल फ्लावर शो' के तहत साबरमती रिवरफ्रंट पर विभिन्न आकृतियों में पुष्प लगाए गए हैं।
2/8Image Source : Narendra Modi (x)
ये 'इंटरनेशनल फ्लावर शो’ 22 जनवरी तक आगंतुकों के लिए खुली रहेगी। पिछले साल इस प्रदर्शनी में लगभग 20 लाख आगंतुक आए थे। वहीं इस बार यह रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जताई जा रही है।
3/8Image Source : Narendra Modi (x)
पिछले साल 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में प्रदर्शनी को बहुचर्चित 400 मीटर लंबी फूलों की दीवार के लिए उल्लेखित किया गया था। इसमें 400 मीटर लंबी फूल की दीवार को दर्शाया गया था।
4/8Image Source : Narendra Modi (x)
पहला फ्लावर शो ‘साबरमती रिवरफ्रंट’ पर 2013 में आयोजित किया गया था। उस समय नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इस बार की तस्वीरें भी उन्हीं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की हैं।
5/8Image Source : Narendra Modi (x)
इस बार 'इंटरनेशनल फ्लावर शो' को छह जोन में विभाजित किया गया है। इसमें 50 प्रजातियों के 10 लाख से अधिक फूल और मिट्टी की 30 से अधिक मूर्तियां प्रदर्शित की गई हैं।
6/8Image Source : Narendra Modi (x)
पीएम मोदी के पिछली बार की यात्रा के दौरान दिए गए सुझावों के अनुसार इस बार इस फ्लावर शो में सार्वजनिक भागीदारी पर जोर दिया गया है। स्वतंत्र कॉर्पोरेट और सरकारी संस्थाएं पुष्प प्रदर्शनी में भागीदार के रूप में शामिल हुई हैं।
7/8Image Source : Narendra Modi (x)
यहां आने वाले पर्यटक पूरे आयोजन स्थल पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन करके फूलों, मिट्टी की मूर्तियों और जोन के बारे में अधिक जानने के लिए ऑडियो गाइड का उपयोग कर सकते हैं।
8/8Image Source : Narendra Modi (x)
'इंटरनेशनल फ्लावर शो' में शनिवार और रविवार को प्रवेश शुल्क 100 रुपये रहेगा, जबकि सोमवार से शुक्रवार तक यहां का प्रवेश शुल्क 70 रुपये है।