Morning Vastu: सुबह उठकर भूल से भी न करें ये 5 गलतियां वरना रुक जाएगी आपकी तरक्की, जानें क्या कहता है वास्तु
Morning Vastu: सुबह उठकर भूल से भी न करें ये 5 गलतियां वरना रुक जाएगी आपकी तरक्की, जानें क्या कहता है वास्तु
वास्तु शास्त्र के अनुसार दिन की शुरुआत जिस ऊर्जा के साथ होती है, वही पूरे दिन के परिणाम तय करती है। अगर सुबह की शुरुआत सही तरीके से की जाए, तो जीवन में सकारात्मकता, सफलता और धन की वृद्धि संभव है। वहीं छोटी-छोटी गलतियां भी तरक्की में बाधा बन सकती हैं।
Published : Apr 02, 2026 03:30 pm IST, Updated : Apr 02, 2026 03:30 pm IST
1/7Image Source : freepik
क्या आपकी तरक्की रुक-रुक कर हो रही है, जबकि आप पूरी मेहनत करते हैं? हो सकता है इसकी वजह आपकी सुबह की कुछ आदतें हों। वास्तु शास्त्र के अनुसार दिन की शुरुआत जिस ऊर्जा के साथ होती है, वही पूरे दिन के परिणाम तय करती है।
2/7Image Source : Pexels
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर सुबह की शुरुआत सही तरीके से की जाए, तो जीवन में सकारात्मकता, सफलता और धन की वृद्धि संभव है। वहीं, सुबह उठते ही गई जा रही छोटी-छोटी गलतियां भी आपके बड़ी तरक्की में बाधा बन सकती हैं।
3/7Image Source : Freepik
नकारात्मक सोच: सुबह उठते ही मन में क्या चल रहा है, यह बहुत मायने रखता है। अगर आप दिन की शुरुआत तनाव, गुस्से या शिकायतों से करते हैं, तो यह नकारात्मक ऊर्जा पूरे दिन बनी रहती है। वास्तु के अनुसार सुबह उठते ही भगवान का स्मरण करें और मन में कृतज्ञता का भाव रखें। इससे मानसिक शांति और सकारात्मकता बनी रहती है।
4/7Image Source : Freepik
गुस्से में उठना: वास्तु शास्त्र में धरती को माता माना गया है। ऐसे में बिस्तर से उतरते समय जोर से पैर पटकना या गुस्से में उठना अशुभ माना जाता है। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और आर्थिक समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए हमेशा शांति और विनम्रता के साथ दिन की शुरुआत करें।
5/7Image Source : freepik
आईना देखना: कई लोग सुबह उठते ही सबसे पहले आईने में अपना चेहरा देखते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह सही नहीं है। सुबह चेहरा थका और सुस्त होता है, जिसे देखने से मन में नकारात्मकता आ सकती है। इसके बजाय उठते ही अपनी हथेलियों को देखें और भगवान का ध्यान करें। यह शुभ माना जाता है।
6/7Image Source : Freepik
ब्रह्म मुहूर्त: वास्तु के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में उठना सबसे शुभ होता है। देर से उठने से कामों में बाधा और तरक्की में रुकावट आ सकती है। साथ ही सुबह-सुबह अपनी या किसी की परछाई देखना भी अशुभ माना गया है। इससे मानसिक तनाव और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
7/7Image Source : Freepik
सही शुरुआत कैसे करें: सुबह उठते ही हिंसक या जंगली जानवरों की तस्वीरें देखना भी अशुभ माना जाता है। इससे गुस्सा और तनाव बढ़ सकता है। इसके बजाय सुबह के पहले 10 मिनट शांत रहें, मंत्रों का उच्चारण करें और सकारात्मक माहौल बनाएं। अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो धीरे-धीरे जीवन में सफलता और खुशहाली आने लगती है।