अभिषेक शर्मा बनाम ईशान किशन, 45 T20I मैचों के बाद कैसा है दोनों प्लेयर का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा बनाम ईशान किशन, 45 T20I मैचों के बाद कैसा है दोनों प्लेयर का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन IPL 2026 में एक ही टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। यहां हम आपको इन दोनों प्लेयर्स की तुलना करते हुए बताएंगे कि 45 टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद दोनों का रिकॉर्ड कैसा रहा है।
Published : Mar 24, 2026 12:40 pm IST, Updated : Mar 24, 2026 12:40 pm IST
1/5Image Source : PTI/AP
भारतीय टी20 टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। इसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने भी टीम इंडिया की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब ये दोनों खिलाड़ी आगामी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच हम आपको बताएंगे कि इन दोनों प्लेयर्स का 45-45 T20I मैचों के बाद कैसा रहा है।
2/5Image Source : PTI/AP
अभिषेक शर्मा की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में अभी तक 46 टी20 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 45 मैचों की 44 पारियों में 33 की औसत से 1386 रन बनाए हैं। वहीं ईशान किशन को लेकर बात करें तो उन्होंने अभी तक 45 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 45 पारियों में 30.18 के औसत से 1328 रन बनाए हैं। रन बनाने के मामले में यहां अभिषेक शर्मा थोड़े आगे हैं।
3/5Image Source : AP/PTI
शतक और अर्धशतक को लेकर बात की जाए तो अभिषेक शर्मा ने 45 टी20 मैचों के दौरान 2 शतक लगाने में कामयाब रहे हैं, इसके साथ ही उनके बल्ले से 9 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली है। ईशान किशन की बात करें तो उन्होंने 45 टी20 मैचों के दौरान एक शतक और 10 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
4/5Image Source : AP/PTI
अब बात करते हैं चौके और छक्के लगाने की। अभिषेक शर्मा ने 45 टी20 मैचों के बाद 139 चौके लगाए थे, इस दौरान वह 96 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं। ईशान किशन की बात करें तो 45 मैच के बाद 134 चौके लगाए हैं। वहीं उनके बल्ले से 70 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं। छक्के लगाने के मामले में ईशान की तुलना में अभिषेक शर्मा आगे हैं।
5/5Image Source : PTI/AP
45 टी20 मैचों के बाद अभिषेक शर्मा का हाईएस्ट स्कोर 135 रन का है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.82 का रहा है। वहीं ईशान किशन की बात करें तो 45 टी20 मैच के बाद उनका हाईएस्ट स्कोर 103 रन का रहा है। ईशान किशन के बल्ले से ये सभी रन 148.04 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।