टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज, टॉप पर 2 दिग्गज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज, टॉप पर 2 दिग्गज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर है। टॉप पर 2 बल्लेबाजों का कब्जा है। एक और अर्धशतक जड़ते ही इंग्लिश कप्तान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। आइए जानते हैं टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
Published : Aug 25, 2026 12:07 pm IST, Updated : Aug 25, 2026 12:41 pm IST
1/7Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर है। टॉप पर 2 बल्लेबाजों का कब्जा है। एक और अर्धशतक जड़ते ही इंग्लिश कप्तान जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। आइए जानते हैं टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
2/7Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में 5वें पायदान पर जैक कैलिस हैं। साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर कैलिस ने टेस्ट क्रिकेट में 166 मैच खेले। इस दौरान 280 पारियों में 58 अर्धशतक जड़ने का बड़ा कारनामा किया।
3/7Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। पोटिंग ने 168 टेस्ट मैचों की 287 पारियों में 62 अर्धशतक जड़े।
4/7Image Source : AFP
राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में 164 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 286 पारियों में 63 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। एलन बॉर्डर के नाम भी इतने ही अर्धशतक हैं।
5/7Image Source : AFP
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। चंद्रपॉल ने 164 टेस्ट मैचों की 280 पारियों में 66 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया।
6/7Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में टॉप पर संयुक्त रुप से 2 बल्लेबाज हैं। पहला नाम है भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का। सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 68 अर्धशतक जड़े। कई सालों तक सचिन के नाम ये रिकॉर्ड रहा। हालांकि, सचिन के इस रिकॉर्ड की अब दिग्गज इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने बराबरी कर ली है।
7/7Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में सचिन के अलावा इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट भी टॉप पर हैं। जो रूट ने 167 टेस्ट मैचों की 305 पारियों में 68 अर्धशतक जड़े हैं। एक और अर्धशतक जड़ते ही रूट महान सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए टेस्ट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।