WTC के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
WTC के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अभी तक सिर्फ तीन भारतीय खिलाड़ी एक संस्करण में हजार रनों का आंकड़ा छूने में कामयाब हो सके हैं, जिसमें अब टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल के पास भी शामिल होने का मौका है।
Published : Aug 14, 2026 10:52 pm IST, Updated : Aug 14, 2026 10:52 pm IST
1/6Image Source : AP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अभी तक सभी संस्करण में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो एक संस्करण में हजार या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब रहे हैं। WTC के इतिहास में भारतीय टीम के लिए अभी तक एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यह रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम पर है तो वहीं मौजूदा भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास भी इस लिस्ट में शामिल होने का शानदार मौका इस बार है।
2/6Image Source : AP
टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। यशस्वी जायसवाल ने साल 2023-25 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के संस्करण में 19 टेस्ट मुकाबले खेलते हुए 36 पारियों में बल्लेबाजी की है और 52.88 के औसत से 1798 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 4 शतकीय और 10 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
3/6Image Source : AFP
अजिंक्य रहाणे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिनका साल 2019-21 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के संस्करण में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था। रहाणे ने 18 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 30 पारियों में बल्लेबाजी की और 42.92 के औसत से 1159 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से तीन शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/6Image Source : AFP
रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जिन्होंने भी साल 2019-21 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के संस्करण में बतौर प्लेयर खेलते हुए 12 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में बल्लेबाजी की थी और 60.77 के औसत से 1094 रन बनाए थे। रोहित के बल्ले से WTC के इस संस्करण में 4 शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
5/6Image Source : AP
टीम इंडिया के मौजूदा भारतीय कप्तान शुभमन गिल का साल 2023-25 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के संस्करण में बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला था। गिल ने 16 टेस्ट मैचों की 29 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 37.38 के औसत से 972 रन बनाए थे, जिसमें तीन शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
6/6Image Source : AP
शुभमन गिल का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण यानी 2025-27 में भी बेहतरीन फॉर्म देखने को मिला जिसमें वह कप्तानी की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। गिल ने अब तक इस संस्करण में 8 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 79.16 के औसत से 950 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।