जसप्रीत बुमराह बनाम हारिस रऊफ, 70 टी20 मैचों के बाद दोनों का था ऐसा रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम हारिस रऊफ, 70 टी20 मैचों के बाद दोनों का था ऐसा रिकॉर्ड
एशिया कप 2025 के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें भारतीय टीम में जहां जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है तो वहीं पाकिस्तान टीम में हारिस रऊफ शामिल है। दोनों ही गेंदबाजों का अब तक टी20 इंटरनेशनल में गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।
Published : Aug 22, 2025 10:16 pm IST, Updated : Aug 22, 2025 10:16 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अपना आखिरी मुकाबला साल 2024 में हुए वर्ल्ड कप के फाइनल में खेला था, वह लंबे समय के बाद अब आगामी टी20 एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे। बुमराह की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के खतरनाक गेंदबाजों में की जाती है ऐसे में उनकी तुलना कई प्लेयर्स के साथ देखने को मिलती है। हम आपको पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के साथ बुमराह की तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें दोनों का 70-70 टी20 मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था।
2/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने अभी तक जहां टी20 इंटरनेशनल में 70 मुकाबले खेले हैं तो वहीं हारिस रऊफ 87 मैच खेल चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने 70 टी20 मैचों में खेलते हुए 69 पारियों में गेंदबाजी की है जिसमें उन्होंने 17.74 के औसत से कुल 89 विकेट हासिल किए हैं। वहीं हारिस रऊफ को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 68 पारियों में गेंदबाजी की थी जिसमें वह 21.14 के औसत से 99 विकेट लेने में कामयाब हुए थे।
3/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह एक मुकाबले में 7 रन देकर 3 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक टी20 इंटरनेशनल मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन देखा जाए तो वह 18 रन देकर 4 विकेट था।
4/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में इकॉनमी रेट देखा जाए तो काफी अहम होता है वह सिर्फ 6.28 का है। हारिस रऊफ इस मामले इकॉनमी रेट थोड़ा खराब है जिसमें उनका 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद इकॉनमी रेट 8.25 का था।
5/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक बार भी अब तक किसी मुकाबले में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हो सके हैं। वहीं दूसरी तरफ हारिस रऊफ को लेकर बात की जाए तो वह भी 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में एक बार भी 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हो सके थे।
6/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक गेंदबाजी करते हुए कुल 12 मेडन ओवर्स फेंकने में कामयाब हुए हैं। वहीं हारिस रऊफ का 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद मेडन ओवर्स फेंकने का रिकॉर्ड देखा जाए तो वह काफी खराब है जिसमें वह सिर्फ एक ओवर ही फेक सके थे।