जसप्रीत बुमराह बनाम शेन वॉर्न, 48 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम शेन वॉर्न, 48 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह की गिनती जहां मौजूदा समय के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है तो वहीं शेन वॉर्न सर्वकालिक गेंदबाजों में से एक हैं, जिनकी स्पिन बॉलिंग का सामना करना बल्लेबाजों के लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता था।
Published : Jul 31, 2025 10:46 pm IST, Updated : Jul 31, 2025 10:46 pm IST
1/6Image Source : Getty
वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का खौफ बल्लेबाजों में साफतौर पर देखा जा सकता है, जिसमें टेस्ट क्रिकेट में उनकी गेंदों का सामना करना किसी भी परिस्थिति में बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं दिखता है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह की तुलना कई पूर्व सर्वकालिक महान गेंदबाजों से अक्सर देखने को मिलती है, जिसमें हम आपको महान स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न के साथ उनकी तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें दोनों का 48-48 टेस्ट मैच के बाद कैसा रिकॉर्ड था।
2/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने जहां अपने करियर में अभी तक कुल 48 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं शेन वॉर्न ने 145 टेस्ट मुकाबले खेले थे। बुमराह ने 48 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.82 के औसत से 219 विकेट हासिल किए हैं। वहीं शेन वॉर्न का 48 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 88 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 23.82 के औसत से कुल 227 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने 48 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए अब तक अपने करियर में 15 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल हासिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व गेंदबाज शेन वॉर्न ने 48 टेस्ट मैचों में अपने करियर में 10 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल हासिल किया था।
4/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 48 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं शेन वॉर्न का 48 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए तो वह 71 रन देकर 8 विकेट था।
5/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह और शेन वॉर्न में से 48 टेस्ट मैचों में किसने सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके थे तो इस मामले में वॉर्न आगे दिखाई देते हैं। शेन वॉर्न ने जहां 48 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 784 ओवर्स मेडन फेंके थे तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने कुल 366 ओवर्स मेडन फेंके हैं।
6/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 48 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो उन्होंने 2.79 के इकॉनमी रेट से अब तक टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी की है। वहीं शेन वॉर्न का 48 टेस्ट मैचों में इकॉनमी रेट 2.26 का था।