IPL 2026 में किसने लगाए सबसे ज्यादा चौके, विराट कोहली किस नंबर पर?
IPL 2026 में किसने लगाए सबसे ज्यादा चौके, विराट कोहली किस नंबर पर?
IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप-2 में गुजरात टाइटंस के दो बल्लेबाज हैं। वहीं टॉप-5 में वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है।
Published : Jun 01, 2026 06:47 pm IST, Updated : Jun 01, 2026 06:47 pm IST
1/5Image Source : PTI
IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन के नाम है। वह इस आईपीएल सीजन में 17 मैचों में 75 चौके लगाने में कामयाब रहे, जो सबसे अधिक है। इस दौरान उनके बल्ले से 17 पारियों में 722 रन आए। इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की इस लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर रहे।
2/5Image Source : PTI
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस सीजन सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 74 चौके लगाए। उनके और सुदर्शन के बीच में सिर्फ एक चौके का अंतर है। इस सीजन गिल ने भी बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया, वह 16 मैचों में 732 रन बनाने में कामयाब रहे। ऑरेंज कैप की रेस में वह दूसरे पायदान पर रहे।
3/5Image Source : PTI
RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे। उनके बल्ले से इस आईपीएल सीजन में 16 मैचों में 73 चौके देखने को मिले। आईपीएल के फाइनल में उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी और नाबाद 75 रनों की पारी खेली। विराट इस सीजन 16 मैचों में 675 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे।
4/5Image Source : PTI
इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वैभव ने इस सीजन 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया। इसके साथ ही सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह चौथे नंबर पर रहे। उन्होंने आईपीएल 2026 में 63 चौके लगाए। इस सीजन उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह 72 सिक्स लगाने में कामयाब रहे।
5/5Image Source : PTI
सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन का नाम है। वह आईपीएल 2026 में 15 मैचों में 60 चौके लगाने में कामयाब रहे। इसके साथ ही बल्लेबाजी में भी उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया, वह इस सीजन 602 रन बनाने में कामयाब रहे।