टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज, रूट और तेंदुलकर नंबर-1 पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज, रूट और तेंदुलकर नंबर-1 पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां सचिन तेंदुलकर और जो रूट का नाम सबसे ऊपर है। रूट ने हाल ही में तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की है।
Published : Aug 21, 2026 01:02 pm IST, Updated : Aug 21, 2026 01:02 pm IST
1/5Image Source : AFP/AP
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और जो रूट के नाम है। इन दोनों प्लेयर्स ने अब तक टेस्ट में 68-68 बार अर्धशतक लगाया है। सचिन तेंदुलकर ने ये कारनामा 200 टेस्ट मैच में किया था। वहीं रूट ने ये उपलब्धि सिर्फ 167 मैचों में हासिल की है। तेंदुलकर ने टेस्ट में 15921 रन बनाए हैं, वहीं रूट अब तक 14180 रन बना चुके हैं।
2/5Image Source : AFP
लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल के नाम है। चंद्रपॉल ने अपने टेस्ट करियर में 164 मैच खेले और इस दौरान वह 66 बार अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। वह 30 सेंचुरी भी लगाने में कामयाब रहे हैं। उनके नाम टेस्ट में 1867 रन दर्ज हैं।
3/5Image Source : AFP
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर का नाम सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। दोनों ने टेस्ट में 63-63 अर्धशतक लगाए थे। बॉर्डर ने अपने करियर में 156 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 265 पारियों में 11174 रन बनाए। वहीं राहुल द्रविड़ 164 मैचों में 13288 रन बनाने में कामयाब रहे।
4/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है। पोंटिंग 168 टेस्ट मैचों में 62 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। इस दौरान उन्होंने 287 पारियों में 51.85 के औसत से 13378 रन बनाए। पोंटिंग इस दौरान 41 सेंचुरी भी लगाने में कामयाब रहे।
5/5Image Source : AFP
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने टेस्ट में 58 बार हाफ सेंचुरी लगाई। कैलिस ने कुल 166 टेस्ट मैच खेले थे और इस दौरान वह 280 पारियों में 55.37 के औसत से 13289 रन बनाने में कामयाब रहे। कैलिस ने इस दौरान 45 शतक भी लगाया है।