BSNL का 30 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, पूरे महीने जी भर के करें बातें
BSNL का 30 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, पूरे महीने जी भर के करें बातें
BSNL ने 30 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान पेश किया है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान की जानकारी दी है।
Published : May 07, 2026 07:09 pm IST, Updated : May 07, 2026 07:09 pm IST
1/5Image Source : BSNL
BSNL ने 30 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान पेश किया है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान की जानकारी दी है। BSNL ने पिछले कुछ समय में कई सस्ते रिचार्ज प्लान यूजर्स के लिए पेश किए हैं, जिनमें 30 दिन की वैलिडिटी वाला यह सबसे सस्ता प्लान है।
2/5Image Source : BSNL
BSNL के इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में डेली 2.5GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा।
3/5Image Source : BSNL
BSNL अपने यूजर्स को इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इसके अलावा यूजर्स को BiTV का एक्सेस देता है, जिसमें 350 से ज्यादा Live TV चैनल और OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जाता है।
4/5Image Source : India TV
BSNL से जुड़ी अन्य खबर की बात करें तो कंपनी ने अपने 1 रुपये वाले फ्रीडम ऑफर को फिर से एक्सटेंड कर दिया है। यूजर्स इस ऑफर का लाभ अब 31 मई तक ले सकते हैं। कंपनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इस ऑफर को लॉन्च किया था।
5/5Image Source : BSNL
BSNL के इस प्लान में यूजर्स को 1 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। साथ ही, यूजर्स को डेली 2GB डेटा का लाभ मिलता है। यही नहीं, यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।