Published : May 18, 2026 06:45 pm IST, Updated : May 18, 2026 06:45 pm IST
1/5Image Source : PTI
Jio अपने यूजर्स के लिए लगातार सस्ते रिचार्ज प्लान लाता रहता है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के पास एक ऐसा ही सस्ता प्लान है, जिसमें 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, JioHotstar का सब्सक्रिप्शन और डेटा भी मिलता है।
2/5Image Source : Jio.com
Jio का यह रिचार्ज प्लान महज 79 रुपये में आता है। इस प्लान में पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को 3GB डेटा ऑफर किया जाता है, जिसे यूजर पूरे 30 दिनों तक यूज कर सकते हैं। यह एक डेटा ऐड ऑन प्लान है, जिसकी वजह से इसमें कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।
3/5Image Source : PTI
Jio यूजर्स अपने पहले से चल रहे प्लान के साथ इस डेटा पैक को ले सकते हैं। इसमें मिलने वाला डेटा यूजर्स बिना किसी डेली लिमिट के यूज कर सकते हैं। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिसका डेली डेटा लिमिट जल्दी खत्म हो जाता है।
4/5Image Source : PTI
जियो अपने इस प्लान में कम्प्लिमेंटरी ऑफर के तहत यूजर्स को JioHotstar Mobile का एक महीने वाला सब्सक्रिप्शन देता है। यूजर्स जियो हॉट स्टार पर मौजूद वेब सीरीज, मूवीज और शोज का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें अलग से सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी।
5/5Image Source : PTI
रेगुलर प्लान की बात करें तो जियो के पास 349 रुपये वाला प्लान है, जिसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। इसके अलावा कंपनी OTT ऐप्स का भी एक्सेस देती है।