6499 रुपये में घर लाएं देसी ब्रांड का 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, Amazon पर मिल रहा बंपर ऑफर
6499 रुपये में घर लाएं देसी ब्रांड का 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, Amazon पर मिल रहा बंपर ऑफर
देसी ब्रांड Lava ने हाल ही में सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। लावा का यह फोन चीनी कंपनियों की टेंशन बढ़ाने वाला है। इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।
Published : Mar 22, 2026 04:57 pm IST, Updated : Mar 22, 2026 04:57 pm IST
1/5Image Source : Lava
देसी ब्रांड Lava ने हाल ही में सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। लावा का यह फोन चीनी कंपनियों की टेंशन बढ़ाने वाला है। इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। पिछले महीने लॉन्च हुए इस फोन की खरीद पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर इस फोन को महज 6,499 रुपये में मिल रहा है।
2/5Image Source : Lava
Lava Bold N2 को एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 64GB में आता है। इसकी कीमत 7,499 रुपये है। अमेजन पर फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को 6,499 रुपये में खरीद सकते हैं। यह फोन दो कलर ऑप्शन- Indus Black और Siachin White में आता है।
3/5Image Source : Lava
Lava का यह फोन 6.75 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में IP64 डस्ट और वाटरप्रूफ रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। इस बजट फोन में Unisoc SC9863A ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 4GB फिजिकल और 4GB वर्चुअल रैम मिलेगा। फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।
4/5Image Source : Lava
देसी ब्रांड के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W का चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन के बैक में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है।
5/5Image Source : Lava
Lava Bold N2 में दो सिम कार्ड लगाए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने फोन को खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया है। स्कूल और कॉलेज के युवा इस फोन के जरिए ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉल जैसी सुविधा ले सकते हैं।