Published : Mar 27, 2025 02:54 pm IST, Updated : Mar 27, 2025 02:54 pm IST
1/6Image Source : FILE
OnePlus 12 5G की कीमत में एक बार फिर से हजारों रुपये की कटौती की गई है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब तक के सबसे कम प्राइस में उपलब्ध है। OnePlus 12 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया था। OnePlus 13 के लॉन्च होने के बाद इस फोन पर लिमिटेड टाइम डील ऑफर की जा रही है।
2/6Image Source : FILE
यह फोन 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट किया गया है। यह फोन 8,000 रुपये डिस्काउंट के साथ 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फो की खरीद पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन - Emerald, White और Black में खरीदा जा सकता है।
3/6Image Source : FILE
OnePlus 12 5G में 6.82 इंच का 120Hz ProXDR डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 की प्रोटेक्शन मिलता है। साथ ही, यह HDR10 समेत कई प्रो ग्रेड फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन FHD+ यानी 3168 x 1440 पिक्सल है।
4/6Image Source : FILE
OnePlus 12 5G में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है, जो AI फीचर से लैस है। कंपनी ने फोन में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट दिया है। वनप्लस का यह फोन डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth, IR Blaster, NFC, 5G, 4G जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स को सपोर्ट करता है।
5/6Image Source : FILE
OnePlus 12 में 5,400 mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इस फोन को चार्ज करने के लिए 100W SuperVOOC फास्ट वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलता है। वहीं, इसमें 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। यह फोन IP67 रेटेड है। इसमें Android 14 पर बेस्ड QxygenOS 14 मिलता है। साथ ही, यह AI फीचर्स से भी लैस है।
6/6Image Source : FILE
वनप्लस के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का Sony LYT 808 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 64MP का 3x ऑप्टिकल जूम कैमरा मिलता है। साथ ही, फोन में 48MP का कैमरा मिलता है। वनप्लस का रियर कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर और 120x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।