Oppo K13x 5G में मिलेंगे तगड़े फीचर्स, 6820mAh की बैटरी से बार-बार चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म
Oppo K13x 5G में मिलेंगे तगड़े फीचर्स, 6820mAh की बैटरी से बार-बार चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म
स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो अपने फैंस के लिए नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ओप्पो का अपकमिंग स्मार्टफोन Oppo K13x 5G होगा। कंपनी इस फोन को मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी से लैस किया है।
Published : Jun 08, 2025 01:05 pm IST, Updated : Jun 08, 2025 01:05 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
2025 के शुरुआती 5 महीने में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स ने भारतीय बाजार में दस्तक दी है। आने वाले अगले कुछ महीनों में भी कुछ बेहतरीन फोन्स बाजार में दस्तक देने वाले हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो अपने फैंस के लिए नया 5G फोन लाने जा रही है।
2/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आपका बजट कम है और कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ओप्पो आपकी मौज कराने वाला है। Oppo अपने फैंस के लिए बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लाने जा रहा है जो कि Oppo K13x 5G होगा।
3/7Image Source : फाइल फोटो
Oppo K13x 5G को लेकर पिछले कई दिनों से लीक्स सामने आ रही हैं। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दस्तक देने को पूरी तरह से तैयार है। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक टीजर पेज भी लाइव हो चुका है।
4/7Image Source : फाइल फोटो
लीक्स के मुताबिक Oppo K13x 5G को 15000 रुपये के बजट में पेश किया जा सकता है। इसमें आपको कई सारे बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। ओप्पो इसमें एमोलेड पैनल देने वाला है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलेगा।
5/7Image Source : फाइल फोटो
डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग परफॉर्मेंस के लिए Oppo K13x 5G में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर के साथ आप हल्की फुल्की गेमिंग भी कर पाएंगे।
6/7Image Source : फाइल फोटो
Oppo K13x 5G के रियर पैनल में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा जबकि वहीं सेकंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। अगर आप बहुत अधिक सेल्फी क्लिक करते हैं तो बता दें कि इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
7/7Image Source : फाइल फोटो
Oppo K13x 5G को कंपनी ने बड़ी बैटरी क्षमता के साथ लैस किया है। इसमें आपको 6820mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। इसमें आपको 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज होने के बाद आराम से आपका पूरे दिन का काम चला देगा। आउट ऑफ द बॉक्स Oppo K13x 5G में एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलेगा।