Realme GT 7T की भारत में होने जा रही है एंट्री, लॉन्चिंग से पहले कीमत का हो गया खुलासा
Realme GT 7T की भारत में होने जा रही है एंट्री, लॉन्चिंग से पहले कीमत का हो गया खुलासा
रियलमी जल्द ही बाजार में अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है। कंपनी का अपमकिंग फोन Realme GT 7T होगा। अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन्स की तलाश में जो लंबे समय तक चले और साथ ही परफॉर्मेंस मिले तो यह स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
Published : May 21, 2025 05:44 pm IST, Updated : May 21, 2025 05:44 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
रियलमी लगातार भारतीय बाजार में नए नए स्मार्टफोन्स लॉ रहा है। कंपनी ने 2025 के बीते चार महीने कई सारे फोन्स मार्केट में पेश किए हैं। अब कंपनी अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि Realme Gt 7T होगा।
2/6Image Source : फाइल फोटो
अगर आप रियलमी के फैंस हैं तो बता दें कि जल्द ही इस स्मार्टफोन का इंतजार खत्म होने वाला है। रियलमी अपकमिंग Realme Gt 7T को भारतीय बाजार में 27 मई 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। इस दिन यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाला है।
3/6Image Source : फाइल फोटो
Realme Gt 7T को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा चल रही है। लीक्स में इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले फीचर्स का खुलासा भी हो गया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8300 Max प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च हो सकता है। भारत में लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा हो गया है।
4/6Image Source : फाइल फोटो
टिप्स्टर अभिषेक यादव की तरफ से Realme GT 7T की भारतीय कीमत का खुलासा किया गया है। टिप्स्टर ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करके जानकारी दी है। टिप्स्टर के मुताबिक रियलमी इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 39,999 रुपये की कीमत में लॉन्च करेगा। लॉन्च ऑफर के साथ कंपनी इसमें ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर भी पेश कर सकती है।
5/6Image Source : फाइल फोटो
Realme GT 7T में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें परफॉर्मेंस के लिए कंपनी MediaTek Dimensity 8400-Max प्रोसेसर दे सकती है। इसमें फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। प्राइमरी कैमरा में आपको OIS का सपोर्ट भी मिल सकता है।
6/6Image Source : फाइल फोटो
Realme GT 7T में 6.7 इंट की एमोलेड स्क्रीन दी जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है।