17999 रुपये में लॉन्च हुआ Redmi Note 15 का स्पेशल एडिशन, कम दाम में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
17999 रुपये में लॉन्च हुआ Redmi Note 15 का स्पेशल एडिशन, कम दाम में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Redmi Note 15 का स्पेशल एडिशन (SE) भारत में लॉन्च हो गया है। रेडमी के इस मिड बजट फोन में 5,800mAh की दमदार बैटरी, मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP66 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Published : Apr 02, 2026 12:46 pm IST, Updated : Apr 02, 2026 12:46 pm IST
1/5Image Source : Redmi India
Redmi Note 15 का स्पेशल एडिशन (SE) भारत में लॉन्च हो गया है। रेडमी के इस मिड बजट फोन में 5,800mAh की दमदार बैटरी, मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP66 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। रेडमी का यह फोन स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले स्टाइलिशि डिजाइन में आता है। फोन के चारों ओर गोल्ड फिनिशिंग देखने को मिलती है। वहीं, बैक में वीगन लेदर दिया गया है।
2/5Image Source : Redmi India
Redmi Note 15 SE को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB है। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दो वेरिएंट्स क्रमशः 25,999 रुपये और 27,999 रुपये में आते हैं। फोन की पहली सेल 7 अप्रैल को फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी।
3/5Image Source : Redmi India
पहली सेल में फोन की खरीद पर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी बेस वेरिएंट पर 5,000 रुपये और अन्य वेरिएंट्स पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। पहली सेल में Redmi Note 15 SE को महज 17,999 रुपये की इफेक्टिव प्राइस में खरीदा जा सकता है। वहीं, अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 19,999 रुपये और 21,999 रुपये में मिलेंगे।
4/5Image Source : Redmi India
रेडमी का यह फोन 6.7 इंच के कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा। फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।
5/5Image Source : Redmi India
Redmi Note 15 SE के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 5,800mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।