Samsung ने उतारी Buds 4 सीरीज, सिंगल चार्ज में 30 घंटे चलेगी बैटरी, ANC समेत मिलते हैं तगड़े फीचर
Samsung ने उतारी Buds 4 सीरीज, सिंगल चार्ज में 30 घंटे चलेगी बैटरी, ANC समेत मिलते हैं तगड़े फीचर
Written By: Harshit Harsh@HarshitKHarsh
Published : Feb 26, 2026 01:55 am IST, Updated : Feb 26, 2026 01:55 am IST
Image Source : Samsung
Samsung Galaxy S26 सीरीज के साथ दक्षिण करियाई कंपनी ने Galaxy Buds 4 सीरीज को भी ग्लोबली लॉन्च किया है। इस सीरीज में दो TWS ईयरबड्स Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro आते हैं। ये दोनों ईयरबड्स लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स, ANC और 30 घंटे तक के बैटरी बैकअप के साथ आते हैं।
Image Source : Samsung
ये दोनों ईयरबड्स दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और व्हाइट में आते हैं। इसके Buds 4 Pro वाले वेरिएंट को पिंक गोल्ड कलर में भी केवल ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। ये UHQ साउंड क्वालिटी, 24 बिट Hi-Fi, डायरेक्ट मल्टी चैनल ऑडियो जैसे फीचर्स को सपोर्ट करते हैं।
Image Source : Samsung
इन TWS में ANC यानी एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, एम्बिएंट साउंड, अडेप्टिव EQ, अडेप्टिव ANC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Buds 4 में 45mAh बैटरी वाले बड्स दिए गए हैं। वहीं, Buds 4 Pro के बड्स में 61mAh की बैटरी मिलती है। Buds 4 में 515mAh और Buds 4 Pro में 530mAh बैटरी वाला चार्जिंग कैस मिलता है।
Image Source : Samsung
इन दोनों ईयरबड्स को सिंगल चार्ज में 30 घंटे तक यूज किया जा सकता है। इनके बड्स सिंगल चार्ज में 6 घंटे तक काम काम कर सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ ये 30 घंटे तक का बैकअप देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 6.1, ऑटो स्वीच Codec जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Image Source : Samsung
सैमसंग Buds 4 की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, इसका प्रो मॉडल 22,999 रुपये में आता है। इस नए TWS को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और सैंमसग इंडिया के आधिकारिक स्टोर से खरीदा जा सकता है।