Published : May 15, 2024 01:59 pm IST, Updated : May 15, 2024 01:59 pm IST
1/6Image Source : Instagram
एक्ट्रेस हिना खान ने कहा कि अगर पीरियड्स के पहले दो दिनों के दौरान शूटिंग न करने का विकल्प होता तो यह सभी एक्ट्रेस के लिए बेहतर होता। हिना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, 'पीरियड्स के दौरान हम 'न' कह सके!'
2/6Image Source : Instagram
हिना खान काफी परेशान हैं और पीरियड क्रैंप्स के चलते वो पहले दिन ही छुट्टी चाहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आपना दर्द बयां किया हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, 'काश मेरे पास पीरियड्स के पहले दो दिन शूटिंग न करने का विकल्प होता।'
3/6Image Source : Instagram
उन्होंने आगे लिखा, 'शरीर में ज्यादा ताकत नहीं रहती है.. लेकिन बाहर शूटिंग करना पड़ता है। लगभग 40 डिग्री में... पीरियड्स पेन, मूड स्विंग, डिहाइड्रेशन, गर्मी, डिस्कंफर्ट, लो बीपी, ऐसे में शूटिंग, जिसमें धूप में बहुत ज्यादा भागना पड़ता है... यह आसान नहीं है।'
4/6Image Source : Instagram
हालिया रिलीज की बात करें तो हिना ने गिप्पी ग्रेवाल स्टारर 'शिंदा शिंदा नो पापा' से पंजाबी सिनेमा में कदम रख रही हैं। इसके अलावा वो इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। हाल में ही उन्होंने बताया था कि उन्हें शूटिंग के लिए लंबा ट्रेवेल करना पड़ रहा है।
5/6Image Source : Instagram
बता दें, हिना खान घर-घर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से चर्चा में आईं, जिसमें उन्होंने एक संस्कारी बहू का किरदार निभाया था। हिना खान इसके बाद 'बिग बॉस 11' में नजर आईं। इस सीजन में वो रनरअप रहीं और उन्होंने अपने फैशन गेम से लोगों का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने हर एपिसोड में अलग-अलग नाइटसूट पहने थे।
6/6Image Source : Instagram
टीवी के पर्दे पर छाने के बाद हिना खान ने फिल्मों और ओटीटी का रुख कर लिया। फिलहाल उन्हें फिल्मों में खासा सफलता नहीं मिली। आज कल एक्ट्रेस वेब सीरीज, फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नजर आया करती हैं। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं।