1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. पूर्व CM विजय रूपाणी का आज होगा अंतिम संस्कार, अब तक इतने मृतकों के DNA सैंपल मैच; विमान हादसे में गई थी जान

पूर्व CM विजय रूपाणी का आज होगा अंतिम संस्कार, अब तक इतने मृतकों के DNA सैंपल मैच; विमान हादसे में गई थी जान

 Published : Jun 16, 2025 08:41 am IST,  Updated : Jun 16, 2025 08:41 am IST

जैसे-जैसे परिजनों के साथ मृतदेह की डीएनए सैंपल रिपोर्ट मैच हो रही है उसके बाद परिजनों को फोन करके बताया जा रहा है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई थी। डीएनए सैंपल मैच होने के बाद रूपाणी के पार्थिव शरीर का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

vijay rupani- India TV Hindi
विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। Image Source : PTI

अहमदाबाद में प्लेन क्रेश के बाद मृतदेह की पहचान के लिए कलेक्ट किए गए परिजनों के डीएनए सैंपल से अब तक 90 मृतदेह के डीएनए सैंपल मैच हुए, इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी नाम भी शामिल है। 33 मृतदेह अब तक परिजनों को सौंपी जा चुकी हैं। जैसे-जैसे परिजनों के साथ मृतदेह की डीएनए सैंपल रिपोर्ट मैच हो रही है उसके बाद परिजनों को फोन करके बताया जा रहा है। मृतदेह को परिजन अपने घर आसानी से ले जा सके उसके लिए एम्बुलेंस के साथ एस्कॉर्ट व्हीकल दिया जा रहा है। इसके अलावा मृतदेह के साथ मृतक प्रमाणपत्र, डीएनए सैंपल की रिपोर्ट समेत जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी परिजनों को दिए जा रहे हैं।

किस समय होगा पूर्व CM का अंतिम संस्कार?

आज राजकोट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज सुबह साढ़े 10 बजे परिवारवालों को विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा। इसके बाद स्पेशल प्लेन से उनके पार्थिव शरीर को राजकोट लाया जाएगा जहां शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई थी। डीएनए सैंपल मैच होने के बाद विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

air india plane crash
Image Source : PTIएयर इंडिया प्लेन क्रैश।

विमान हादसे में 241 यात्रियों की गई जान

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 33 लोगों के शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। रूपाणी उन 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में शामिल थे जो लंदन के लिए रवाना एएर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 में सवार थे। यह विमान गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लंदन जा रहे विमान बोइंग 787-8 (AI-171) में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। विमान में सवार लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया। घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 29 अन्य लोगों की भी मौत हो गई। 

विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स भी मिला

वहीं, आपको बता दें कि विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया गया है। विमान हादसे के मलबे से कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) मिला है। इससे इस हादसे के पीछे संभावित कारण की पहचान करने में मदद मिलेगी। इससे पहले, विमान के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) मिलने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पी.के .मिश्रा को ब्लैक बॉक्स मिलने की पुष्टि की है।  

यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद विमान हादसा: प्लेन के मलबे से उठती आग की विशाल लपटें, बेहद नजदीक का VIDEO आया सामने

अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान का मेंटेनेंस टर्किश कंपनी के पास था..तो क्या कोई साजिश हुई? तुर्किए ने दी सफाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।