1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. शहीद के बेटे को थाली में भरकर दिए 21 लाख रुपये, पत्नी-बच्चों को बिलखते देख सूरत के बिल्डर का पसीजा दिल

शहीद के बेटे को थाली में भरकर दिए 21 लाख रुपये, पत्नी-बच्चों को बिलखते देख सूरत के बिल्डर का पसीजा दिल

 Published : Oct 10, 2025 01:38 pm IST,  Updated : Oct 10, 2025 01:38 pm IST

गुजरात के अमरेली जिले के रहने वाले वीर जवान मेहुल भुवा कश्मीर में शहीद हुए। उनके रोते परिवार को देख सूरत के बिल्डर विजय भाई भरवाड़ द्रवित हो उठे। उन्होंने शहीद के बेटों की शिक्षा और भविष्य के लिए 21 लाख रुपये की आर्थिक मदद की।

surat builder martyr family help- India TV Hindi
बिल्डर ने शहीद के बेटे और पत्नी को 21 लाख की राशि भेंट की। Image Source : REPORTER INPUT

सूरत के बिल्डर विजय भरवाड़ ने देश के लिए शहीद हुए जवान के परिवार को 21 लाख रुपसे की बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह मदद अमरेली जिले के लाठी तालुका के धामेल गांव के सपूत और भारतीय सेना के जवान मेहुल मेपाभाई भूवा (भरवाड़) के परिवार को दी गई, जो 18 सितंबर 2025 को कश्मीर में 'ऑपरेशन महादेव' के दौरान ड्यूटी पर शहीद हो गए थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो देख भावुक हो गए थे बिल्डर

शहीद मेहुल भाई का अंतिम संस्कार 20 सितंबर को उनके पैतृक गांव में किया गया था। तभी विजय भरवाड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जिसमें वह शहीद जवान की पत्नी और बच्चे रो रहे थे। उन्हें रोते-बिलखते देख बिल्डर विजय भाई का हृदय द्रवित हो उठा। सोशल मीडिया पर शहीद परिवार के हृदय विदारक दृश्यों को देखकर बिल्डर भावुक हो गए थे। शहीद जवान के बेटे की शिक्षा और भविष्य के लिए तत्काल सहायता करने का फैसला करते हुए, वह कारों के काफिले के साथ सूरत से मदद के लिए दौड़ पड़े और 21 लाख रुपये की सहायता राशि लेकर परिवार के पास पहुंचे।

थाली में सजाकर दिए पैसे।
Image Source : REPORTER INPUTथाली में सजाकर दिए पैसे।

शहीद परिवार की मदद पर क्या बोले विजय भरवाड़?

विजय भाई भरवाड़ ने बताया, मैंने सोशल मीडिया में देखा था कि शहीद जवान का परिवार, उनके बेटे और पत्नी बहुत रो रही थी। उनके घर की परिस्थिति मुझे बहुत नाजुक लगी। उनका सामाजिक सब काम खत्म होने के बाद हमारी टीम वहां पहुंची और जांच की तो पता चला कि उनकी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। हमने सोचा कि उनको कुछ आर्थिक मदद करनी चाहिए। इसलिए हमने 21 लाख रुपये जितनी राशि इकट्ठी की और उनके परिवार को आर्थिक मदद की। यह राशि बहुत मामूली है क्योंकि उन्होंने देश के लिए जान की कुर्बानी दी है, उनको तो 21 करोड़ दे तो भी कम है। 

surat builder help martyr family
Image Source : REPORTER INPUTविजय भरवाड़ ने शहीद के परिवार से की मुलाकात।

आगे उन्होंने कहा, मैं सभी देशवासियों को कहना चाहता हू कि हर समाज आगे आए और देश के लिए जान कुर्बान करने वाले शहीदों के परिवारों की मदद करें।

(रिपोर्ट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

मां-बाप ने पढ़ने के लिए डांटा तो बच्चे ने 9वीं मंजिल से लगा दी छलांग, सुसाइड से बुझ गया घर का इकलौता 'चिराग'

मध्य प्रदेश कफ सिरप कांड की जांच गुजरात तक पहुंची, संदेह के घेरे में आईं दो कंपनियां, उत्पादन रोकने का आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।