1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा के अंबाला में भयानक सड़क हादसा, टुकड़े-टुकड़े हुई बस, 8 की मौत

हरियाणा के अंबाला में भयानक सड़क हादसा, टुकड़े-टुकड़े हुई बस, 8 की मौत

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Mar 04, 2023 08:59 am IST,  Updated : Mar 04, 2023 08:59 am IST

पुलिस ने बताया कि बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। बस के तीन यात्री कक्कड़ माजरा में उतर रहे थे, तभी ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी।

यमुना नगर-पंचकुला हाइवे पर भीषण हादसा- India TV Hindi
यमुना नगर-पंचकुला हाइवे पर भीषण हादसा Image Source : ANI

हरियाणा के अंबाला में कल यमुना नगर-पंचकुला राजमार्ग पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रेलर ट्रक और एक बस में भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए। यह घटना शहजादपुर इलाके में हुई। हरियाणा के अंबाला जिले में कक्कड़ माजरा गांव के पास शुक्रवार को ट्रक और बस की ये भयानक टक्कर हुई। 

ट्रक ड्राइवर हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। बस के तीन यात्री कक्कड़ माजरा में उतर रहे थे, तभी ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। घायलों को अंबाला सिटी और नारायणगढ़ के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बस में सवार अधिकतर लोग निर्माण कार्य करने वाले प्रवासी मजदूर थे। राहगीरों की मदद से हताहत लोगों को बस से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मुंबई में हाइवे पर खड़े टैंपो को बस ने मारी टक्कर
वहीं, कल मुंबई के वकोला इलाके में भी तड़के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। हाइवे पर खड़े टैंपो को एक लक्जरी बस ने टक्कर मार दी जिससे टैंपो चालक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘चालक अख्तर चौधरी को कुछ खराबी आने के कारण अपना टैंपो राजमार्ग पर किनारे खड़ा करना पड़ा। इस बीच हवाई अड्डे के चालक दल को ले जा रही एक लक्जरी बस ने टैंपों को पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण टैंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाद में मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा कि टैंपो मछली लेकर जा रहा था। पुलिस ने कहा कि बस का कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से भाग गया।

ये भी पढ़ें-

BHU में होली बैन का फरमान, विरोध में छात्रों ने जमकर खेली फाग

बिहार में मिला शराब का तालाब! होली के लिए थी तैयारी, छापेमारी में पुलिस के भी उड़े होश
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।