1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. ISI को 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ी जानकारी दे रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ISI को 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ी जानकारी दे रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 17, 2025 08:30 am IST,  Updated : May 17, 2025 08:30 am IST

हरियाणा पुलिस ने कैथल जिले से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उसने पाकिस्तानी आर्मी और आईएसआई को जानकारियां साझा की।

पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस को किया गिरफ्तार।- India TV Hindi
पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस को किया गिरफ्तार। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

कैथल: हरियाणा की कैथल पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। वहीं पाकिस्तान से विवाद के दौरान ये शख्स ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारियां लगातार आईएसआई से साझा कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हुआ है और पूछताछ अभी भी की जा रही है। उसके पास से बरामद सामान की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। 

पूछताछ में किया खुलासा

डीएसपी कैथल वीरभान ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, "कैथल जिला पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर हमारे विशेष डिटेक्टिव स्टाफ ने मस्तगढ़ चीका गांव निवासी देवेंद्र पुत्र नरवाल सिंह को गिरफ्तार किया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। वह उस एजेंसी को भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद की सूचनाएं और समय-समय पर पाकिस्तानी सेना और आईएसएस को ऑपरेशन सिंदूर की सूचनाएं भी मुहैया कराता था। साइबर पुलिस स्टेशन में हमारा स्टाफ उसके पास मिले उपकरणों की गहन जांच कर रहा है। जो भी सच सामने आएगा, उसके अनुसार कानून का पालन किया जाएगा।"

पानीपत से भी एक जासूस गिरफ्तार

बता दें कि कुछ दिन पहले ही हरियाणा के पानीपत से भी एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-13/17 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। हरियाणा पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान में कुछ लोगों को कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में मंगलवार को पानीपत जिले में एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान नौमान इलाही (28) के रूप में की गई, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा का निवासी है। आरोपी जिले में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।