1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. 'तुमने कुछ नहीं किया', दुष्यंत चौटाला को बुजुर्ग ने सुनाई खरी-खोटी, ऐसा था हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम का रिएक्शन

'तुमने कुछ नहीं किया', दुष्यंत चौटाला को बुजुर्ग ने सुनाई खरी-खोटी, ऐसा था हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम का रिएक्शन

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Sep 11, 2025 05:10 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 05:39 pm IST

दुष्यंत चौटाला को एक बुजुर्ग ने खरी खोटी सुनाई। बुजुर्ग ने कहा कि तुमने मेरे लिए क्या किया। इस पर चौटाला ने कहा कि हमने वृद्धा पेंशन तीन हजार रुपये कर दी।

दुष्यंत चौटाला से बहस करते बुर्जुग- India TV Hindi
दुष्यंत चौटाला से बहस करते बुर्जुग Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा के भिवानी में बुधवार को जेजेपी नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने रोहतक और भिवानी के के उन गांवों का दौरा किया किया जहां गांव और खेतों में जल भराव की समस्या बनी हुई है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शाम के चार बजे जब गांव धनाना में  जलभराव का जायजा लेने पहुंचे तो उनका सामना एक बुजुर्ग से हो गया। इस दौरान बुजुर्ग ने दुष्यंत चौटाला को उनके मुंह पर ही खरी खोटी सुना दी और कहा कि तुमने हमारे लिए कुछ नहीं किया।

दुष्यंत चौटाला को बुजुर्ग ने सुनाई खरी खोटी

जानकारी के मुताबिक, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से जल भराव और निकासी को लेकर चर्चा कर रहे थे तभी वहां एक अस्सी साल के धीरा नाम के बुजुर्ग ने दुष्यंत चौटाला के सामने खरी खोटी सुना दी। जब दुष्यंत चौटाला उस बुजुर्ग के पास पाए और उनके द्वारा बढ़ाई गई बुढ़ापा पेंशन की तारीफ करने लगे तो दुष्यंत चौटाला को उनके मुंह पर ही बुजुर्ग ने खरी खरी सुना दी।

यहां देखें वीडियो

बुजुर्ग ने कहा तुमने कुछ नहीं किया

इसी बीच एक बुजुर्ग ने दुष्यंत चौटाला को कहा तुमने कुछ नहीं किया। इस को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उस बुजुर्ग के पास जा कर बोले मैंने तुम्हारी पेंशन बढ़ाई। अब तीन हजार रुपये मिलते हैं या नहीं... मलाई खा रहे हो। इस पर बुजुर्ग ने सीधे सीधे दुष्यंत चौटाला को जवाब देते हुए कहा कि तुमने कुछ नहीं किया। तुम्हारे परदादा(देवीलाल) ने किया था। तुमने कुछ नहीं किया। दुष्यंत चौटाला इसके बाद बुजुर्ग का यह बात सुन कर वापस चले गए।

बता दें कि पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ का असर हरियाणा के कई जिलों में देखने को मिला है। सिरसा, भिवानी, रोहतक समेत कई जिलों में जलभराव से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। 

रिपोर्ट- सुनील कुमार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।