1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. अलमारी के नीचे दबकर 6 साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गुरुग्राम के सोहना में हादसा

अलमारी के नीचे दबकर 6 साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गुरुग्राम के सोहना में हादसा

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 17, 2025 10:57 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 10:57 pm IST

गुरुग्राम के सोहना में दर्दनाक हादसा हुआ है। घर पर खेल रही एक 6 साल की बच्ची की अलमारी के नीचे दबने से मौत हो गई। बच्ची के सीने, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी गंभीर चोटें आई थीं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PIXABAY

गुरुग्राम: सोहना स्थित अपने घर में अलमारी के नीचे दबकर 6 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम की है जब बच्ची अलमारी के दरवाजे पर झूल रही थी और अलमारी उसके ऊपर गिर गई, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

अलमारी के दरवाजे पर झूल रही थी, तभी हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, बच्ची की पहचान दीपांशी के रूप में हुई है, जो पहाड़ कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहती थी। दीपांशी अलमारी के दरवाजे पर झूल रही थी तभी अलमारी उस पर गिर गई। इससे उसे गंभीर चोटें आई। परिजन उसे तुरंत गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच की जा रही है।’’ 

डॉक्टरों ने क्या बताया?

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में काफी गंभीर चोटें आई थीं। सिर, सीने में अंदरूनी रक्तस्राव हुआ था। इससे बच्ची की मौत हुई। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

कैथल: पैसे वापस मांगने पर डॉक्टर को मारी गोली, पेट के पार हुई, फिर भी दीवार फांदकर बाइक से अस्पताल पहुंचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।